Skip to main content

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर सपा नेताओं ने जताया शोक

 


हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन पर हरिद्वार के समाजवादी पार्टी के नेताओं में शोक छा गया। उन्होंने ललतारौ पुल स्थित कार्यालय पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके किसान, जवान और देश हित में लिए गए निर्णयों को ऐतिहासिक बताया। जिला कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव प्रो.सत्यनारायण सचान ने कहा कि उत्तराखंड क्षेत्र के विकास के लिए अलग से योजनाएं बनवाकर विकास की नई नींव रखी, जोकि आज भी लागू हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव अलग प्रदेश बनाने से पहले विकास के आयाम गढ़ना चाहते थे। महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि मुलायम ने किसानों की उपज खासकर गन्ने के दाम को दोगुना करने का काम किया। नई चीनी मिल लगवाई। सेना के जवानों की तनख्वाह और सुविधाएं बढ़वाने का काम किया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद में कलक्ट्रेट, कचहरी, विकास भवन समेत सभी विभागों के कार्यालय बनवाकर सरकारी सिस्टम को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव हमेशा याद किए जाएंगे। इस मौके पर सोम प्रधान, कृष्ण यादव आचार्य,मसकूर कुरैशी,आशीष कुमार,अशरफ अब्बासी,लव दत्ता,श्रवण शंखधर,राजीव पाराशर,सुमित कुमार,राशिद,बलजीत,अनस अंसारी,सुभाष कुमार,जफर,नमन सिंह,तनवीर, कार्तिक ,ऋषभ,आशीष कुमार, जतिन कात्यान, विपिन सिंह, मनोज कुमार, कुणाल रवि, नेत्रपाल, नवीन, नरेश राणा, उदय शर्मा, बैनी प्रसाद, प्रिंस शर्मा, संजय शर्मा आदि शामिल हुए।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।