Skip to main content

वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राज कपूर के निधन पर पत्रकार जगत में शोक की लहर

 


हरिद्वार। वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राज कपूर का गमगीन माहौल में खड़खड़ी शमशान घाट पर अन्तिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बेटे ऋषभ कपूर ने दी। इस दौरान नगर के कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ साथ बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे। उनके आकस्मिक निधन पर प्रेस क्लब, उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन,नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट, नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट,उत्तराखंड पत्रकार यूनियन सहित विभिन्न पत्रकार संगठनों ने शोक जताया है। वरिष्ठ पत्रकार एवं हरिद्वार से अंग्रेजी एवं हिंदी में प्रकाशित दैनिक अखबार के संपादक पुष्कर राज कपूर का गत दिवस आकस्मिक निधन हो गया था हो गया था। रविवार को खड़खड़ी श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पार्षद अनिरूद्ध भाटी, पूर्व सभासद संजय शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पांडे, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र नाथ गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष दीपक नौटियाल, पूर्व महामंत्री अमित शर्मा, ललितेंद्र नाथ, छायाकार रामेश्वर गौड के अलावा प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रवण झा, वरिष्ठ पत्रकार मनोज रावत,गोस्वामी गगनदीप,काशीराम सैनी,डा.हिमांशु द्विवेदी,वरिष्ठ पत्रकार सुभाष कपिल ,शिव प्रकाश शिव,तनवीर अली,रत्नमणि डोभालसहित कई पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्रेस क्लब की आकस्मिक बैठक में पुष्कराज राज कपूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अध्यक्ष श्रवण झा, महासचिव अश्विनी अरोड़ा, कोष सचिव सुनील पाल,सचिव मेंहताब आलम ,सचिव संदीप शर्मा,प्रचार सचिव जयपाल सिंह,समारोह सचिव डा.मनोज सोही, उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा,दीपक नौटियाल,मुदित अग्रवाल,रोहित सिखोला,विकास चौहान सहित अन्य पत्रकारों ने एक मिनट का मौन रहकर उन्हें भावभीन श्रद्धांजलि दी। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष संजय आर्य,वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डा.शिवशंकर जयसवाल,महामंत्री अमित कुमार गुप्ता,डा.रजनीकांत शुक्ला ,अविक्षित रमन ने भी पुष्कर राज कपूर निधन पर शोक जताया। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) के पदाधिकारियों ने भी स्व.कपूर के निधन पर शोक जताया। एनयूजे के वरिष्ठ सदस्य व प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष आदेश त्यागी, पूर्व महामंत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र कनौजिया,प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री धर्मेंद्र चौधरी,एनयूजे के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा सहित कई अन्य पत्रकारों ने भी शोक जताया उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष ठाकुर रविंद्र सिंह ने भी श्री कपूर के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति बताया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।