Skip to main content

नगर भ्रमण के दौरान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची छड़ी का संतो ंने किया पूजन

 


हरिद्वार। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े द्वारा निकाली जा रही छड़ी यात्रा मंगलवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पर्व पर नगर की अधिष्ठात्री देवी माया देवी की पूजा अर्चना के पश्चात नगर भ्रमण के लिए रवाना हुइ। माया देवी मंदिर में कन्या पूजन के बाद अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरी गिरी महाराज,श्रीमहंत सुरेशानंद सरस्वती,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरी,सचिव श्रीमहंत महेश गिरी,श्रीमहंत शैलेन्द्र गिरी ने विधिवत अखाड़े की परंपरा अनुसार पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की तथा नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान किया। पवित्र छड़ी छोटा बाजार, बड़ा बाजार होते हुए मोती बाजार स्थित पशुपतिनाथ महादेव मंदिर श्रवण नाथ मठ पहुंची। जहां निरंजनी अखाड़े के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, श्रीमहंत राघवेंद्र पुरी, श्रीमहंत राघवन ने पवित्र छड़ी की अगवानी की तथा पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर अभिषेक किया। पवित्र छड़ी के प्रमुख श्रीमहंत प्रेम गिरी ने बताया कि पशुपतिनाथ मंदिर पूरे भारतवर्ष में एकमात्र मंदिर है जो कि नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिकृति है। इसका निर्माण उसी कसौटी पत्थर से हुआ है। जिससे पशुपतिनाथ नेपाल के शिवलिंग का निर्माण किया गया है। भगवान पशुपतिनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर छड़ी उत्तराखंड की यात्रा के लिए 9 अक्टूबर को रवाना होगी। निरंजनी अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कि कहा सनातन धर्म की रक्षा एवं स्थापना के लिए आद्य जगतगुरु शंकराचार्य ने पवित्र छड़ी यात्रा निकाली थी और चारों दिशाओं में धर्म पताका फहराते हुए चार पीठों की स्थापना की थी। इसी परंपरा की प्रतीक यात्रा का उद्देश्य धर्म स्थापना, उत्तराखंड के पौधों का संरक्षण संवर्धन और विकास करना तथा स्थानीय नागरिकों को जागरूक करना है। इस अवसर पर नगर विधायक व पूर्व मंत्री मदन कौशिक, श्रीमहंत पशुपति गिरी,श्रीमहंत पूर्णागिरि,श्रीमहंत मनोज गिरी,महंत हीरा भारती,महंत राजेंद्र गिरी, महंत वशिष्ठ गिरी,महंत राज गिरी,महंत रतन गिरी,महंत गवालापुरी,महाकाल गिरी आदि उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।