Skip to main content

भ्रमण के लिए श्यामपुर पहुंची छड़ी का संतों व श्रद्धालुओं ने किया पूजन

 


हरिद्वार। सनातन धर्म की रक्षा, धर्म प्रचार, उत्तराखंड के पौराणिक मंदिरों के जीर्णोद्धार, पलायन रोकने तथा तीर्थाटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े द्वारा निकाली जा रही पवित्र छड़ी यात्रा बृहष्पतिवार को श्यामपुर कांगड़ी गाजीवाली क्षेत्र में भ्रमण के लिए पहुंची। पौराणिक सिद्ध पीठ मायादेवी मंदिर में उत्तर प्रदेश सरकार के निवर्तमान सचिव मुन्नीलाल पांडे, अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरीगिरी व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज ने पवित्र छड़ी का पूजन कर नगर परिक्रमा हेतु रवाना किया। ढोल बाजों के साथ पवित्र छड़ी गीता भवन मंदिर, गंगा मंदिर, दुःख हरण हनुमान मंदिर, बिरला घाट, चंडी चौक, गौरी शंकर महादेव होते हुए श्यामपुर स्थित श्रीमहंत प्रेम गिरी आश्रम पहुंची, जहां सुमेरु पीठाधीश्वर जगतगुरु नरेंद्रानंद सरस्वती,महामंडलेश्वर रवि गिरी,महामंडलेश्वर संजय गिरी,श्रीमहंत शैलजा गिरी माता,पूर्व सचिव श्रीमहंत देवानंद सरस्वती ने स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की। श्रीमंहत हरिगिरी महाराज ने पवित्र छड़ी यात्रा के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया पवित्र छड़ी यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के समस्त देवी देवताओं का आह्वान कर उत्तराखंड व राष्ट्र की प्रगति उन्नति व विकास की कामना करना है। जिन जिन तीर्थ, सिद्ध पीठों व पौराणिक मंदिरों में पवित्र छड़ी पूजा अर्चना की जाती है। देवी देवताओं का आहवान किया जाता है और इस पवित्र छड़ी में सभी देवी देवता सूक्ष्म रूप से विराजमान होकर परिक्रमा में साथ चलते हैं। इसलिए यह पवित्र छड़ी जहां जहां से गुजरती है। वहां वहां समस्त देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ-साथ उपेक्षित हो रहे पौराणिक तीर्थों मंदिरों का जीर्णोद्धार कर उन्हें लोगों के सम्मुख लाना इस यात्रा का उद्देश्य है। ताकि इनके विकास के साथ-साथ स्थानीय युवकों को रोजगार मिल सके। पवित्र छड़ी पूजन में श्रीमहंत महेश पुरी,श्रीमहंत केदार पुरी, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी,श्रीमहंत मनोज गिरी,श्रीमहंत पूर्णागिरि,श्रीमंहत शिवदत्त गिरी,श्रीमहंत कुश पुरी,श्री महंत ग्वाला पुरी,महंत रतन गिरि,महंत धीरेंद्र पुरी,महंत पूर्णानंद गिरी तथा श्रीमहंत सिद्धेश्वर आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।