हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। हरिद्वार भाजपा मंडल द्वारा आयोजित कायक्रम में भाजपा में शामिल होने पर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक मदन कौशिक ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि सुनील सेठी के भाजपा में आने पर पार्टी हरिद्वार में और मजबूत होगी। 2023 में होने वाले निगम चुनाव में भी पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर प्रत्येक वर्ग भाजपा में विश्वास जता रहा है और पार्टी भी सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़ी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी एवं महामंत्री तरुण नैयर ने कहा कि हरिद्वार की जनता व व्यापारियों के हित में हमेशा मुखर रहने वाले सुनील सेठी के भाजपा में शामिल होने से पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण विद्यार्थी ने कहा कि सुनील सेठी के भाजपा में आने से हरिद्वार में पार्टी मजबूत होगी। सुनील सेठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की नीतियों व नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, पार्षद दल के उपनेता राजेश शर्मा,अनिरुद्ध भाटी,दीपांशु विद्यार्थी,पार्षद अनिल वशिष्ट,अनिल मिश्रा,विनीत जोली,किशन बजाज,विकास कुमार,सचिन अग्रवाल,आकाश भाटी,चंद्रकांत पांडेय,सुंदर शर्मा,उमा गुजराल,विमल त्यागी,दिशु ममगाई,भोला शर्मा,विकल राठी,मुकेश पूरी,आदित्य झा,केतन सहगल,अजय भारद्वाज ,दीपक शर्मा, मोहित मनहोत्रा,नाथीराम सैनी,महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया,राजेश सुखीजा आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment