Skip to main content

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने किया क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन का उद्घाटन

 वेदों का ज्ञान ही सर्वश्रेष्ठ-महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानन्द गिरी


हरिद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि वेद सनातन धर्म की धरोहर है। वेदों से जीवन के प्रत्येक विषय के संबंध में ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि महामण्डलेश्वर विश्वेश्वरानन्द गिरी सनातन संस्कृति को देश दुनिया में प्रचारित प्रसारित करने का काम कर रहे हैं। संत समाज भारतीय संस्कृति मूल भावना को समाज के समक्ष प्रस्तुत कर रहा है। सभी को संत महापुरुषों का सम्मान करना चाहिए। यह बातें उन्होंने सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए कही। संन्यास मार्ग कनखल स्थित श्री सूरत गिरी बंगला में महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन एवं वेदस्थली शोध संस्थान, श्री महेश्वरानन्द सामवेद संस्कृत विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन का मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, सूरत गिरी बंगला के अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानन्द गिरी महाराज, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, उत्तरखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.देवीप्रसाद त्रिपाठी ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मेयर अनिता शर्मा, पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण, गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, विहिप नेता नितिन गौतम आदि मौजूद रहे। महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानन्द गिरी महाराज ने कहा कि वेदों का ज्ञान ही सर्वश्रेष्ठ है। वैदिक सम्मेलन के माध्यम से सनातन धर्म संस्कृति के संबंध में सकारात्मक संदेश दुनिया भर में प्रसारित होगा। जिससे समाज को नई दिशा मिलेगी। युवा पीढ़ी को वेदों का अध्ययन करना चाहिए और वेदों से प्राप्त ज्ञान का उपयोग समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान करना चाहिए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रो.देवी प्रसाद त्रिपाठी ने वेदों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक मदन कौशिक ने कहा कि संत महापुरुषों के सानिध्य में सनातन संस्कृति व धर्म पल्ल्वित हो रहा है। संत समाज सदैव ही समाज का मार्गदर्शन करता चला आ रहा है। इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी,महामण्डलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश,सम्मेलन के मुख्य संयोजक सतीन जैन, विभोर विद्याकुल, विनय शास्त्री, संयोजक डॉ.अरुण मिश्रा, शिवपूजन, अमित त्यागी, एडवोकेट निखिल सिंघल सहित कई संत मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।