Skip to main content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला

 


हरिद्वार। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस नेताओं पर अभद्र टिप्पणी व महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम जब उत्तराखंड आते है तो किसी ना किसी को आधार बनाकर महिलाओं का अपमान करते है। इस बार उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर महिलाओं को छेड़ने के लिए मंदिर जाने की अभद्र टिप्पणी कर उत्तराखंड की मातृशक्ति का अपमान किया है। उन्होने कहा कि भाजपा नेतृत्व को महिलाओं का अपमान करने वाले दुष्यंत गौतम को प्रदेश प्रभारी पद से मुक्त करना चाहिए। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उन्हें तुरंत इलाज की आवश्यकता है। भाजपा उनका इलाज कराना चाहिए। यदि भाजपा नेतृत्व ने यदि दुष्यंत गौतम को तत्काल पद से नहीं हटाया तो कांग्रेस सड़कों पर उतकर विरोध करेंगे और उन्हे हरिद्वार में घुसने नहीं दिया जाएगा। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे व पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में हुआ अंकिता भंडारी हत्याकांड का एक माह व्यतीत होने पर अब तक जांच पूरी ना हो पायी है।  ऐसा लगता है इस केस को भी अन्य केसों की तरह बर्फ में दबाया जा रहा है। पूर्व सभासद संजय शर्मा व युवा कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष रविश भटिजा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं को सम्मान देती है तथा देती रहेगी। परंतु भाजपा ने हमेशा महिलाओं का शोषण किया है जो किसी से छिपा नहीं है। कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल तथा भेल संयोजक अशोक उपाध्याय ने कहा कि दुष्यंत गौतम को उत्तराखंड की मातृशक्ति से माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन व पुतला दहन में प्रदेश सचिव जटाशंकर श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव दिनेश पुंडीर,एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, आईटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आकाश बिरला,अरविंद चंचल,पार्षद मेहरबान खान,वरिष्ठ नेता मनोज सैनी,नवेज अंसारी,रचित अग्रवाल,वसीम सलमानी,सौरभ सैनी,जितेंद्र कुमार,हरिशंकर प्रसाद,बीपी चौहान, बृजमोहन बर्थवाल, वीरेंद्र भारद्वाज,हरद्वारी लाल,करण सिंह राणा, एलएस रावत, सत्येंद्र वशिष्ठ, जगदीप असवाल,रंजीत पांडे,भूषण सिंह,राजेश चौहान,हितेश चौहान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।