Skip to main content

पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में किया रामलीला कलाकारों को सम्मानित


 हरिद्वार। शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में दीपावली मिलन एवं रामलीला कलाकारों का सम्मान समारोह शिवालिक नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतमएसांसद डाण्रमेश पोखरियाल निशंकएमहामंत्री संगठन अजयए प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरीए प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने क्षेत्र की 6 प्रमुख रामलीलाओं के कलाकारों को सम्मानित करने के साथ लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि रामलीलाएं भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को प्रगट करती हैं। राम इस देश की आत्मा है। आज भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है। इसलिए इस वर्ष की रामलीलाओं तथा दीपावली का अपना विशिष्ट महत्व ह। उन्होंने कहा कि देश का वातावरण तथा सरकार दोनों रामभक्ति मय है। उन्होंने रामलीला के कलाकारों को सम्मानित करने तथा क्षेत्र में अच्छा कार्य करने पर नगर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा की पीठ थपथपायी। सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री डाण्रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि इंडोनेशिया जैसे मुस्लिम बाहुल्य देश में जगह जगह भगवान राम की मूर्तियां लगी हैं तथा भव्य व दिव्य रामलीलाएं हो रही हैं। डाण्निशंक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद राम की इस धरती पर जहां सबसे भव्य राममंदिर बन रहा है। वहीं भगवान राम के पूजन.अर्चन और रामलीलाओं में भी उत्साह.उमंग देखने को मिल रही है। डाण्निशंक ने कहा कि भारत उत्सवों का देश है और उत्सव वही मना सकता है। जिसका मन भाव से भरा हो। डाण्निशंक ने नगर पालिका गठन के पश्चात् शिवालिक नगर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए नगर पालिका का गठन आवश्यक था तथा राजीव शर्मा ने विकास कार्यों की झड़ी लगाते हुए अपनी लगन से पालिका के गठन को सार्थक सिद्ध कर दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि रामलीला के कलाकार व समितियां महीनों के अथक परिश्रम के बाद लोगों को भगवान की लीलाओं से रूबरू कराती है। ऐसे में इन लोगों के सम्मान का सिलसिला शुरू कर एक आत्मीय संतुष्टि मिलती हैं। राजीव शर्मा ने कहा कि जहां एक और धर्म व समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों के प्रति समर्पित हैएवही स्वच्छ सर्वेक्षण में लगातार तीन पुरस्कार लाकर तथा क्षेत्र में कार्य कर पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में सदैव तत्पर हैं। उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए राजीव शर्मा ने कहा कि हमने शिवालिक नगर क्षेत्र में कार्यों के बदौलत क्षेत्र को नई पहचान दी है तथा आने वाले एक वर्ष में क्षेत्र के सभी कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री संगठन अजयए प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी व राजेंद्र बिष्ट ने संयुक्त रूप से रामलीला समितियों व कलाकारों को सम्मानित किया व कलाकारों का आभार जताया। विधायक आदेश चौहानएजिला अध्यक्ष डाण्जयपाल सिंह चौहान व वरिष्ठ भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जन्मदिन ने दीपावली मिलन व रामलीला कलाकार सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मंच संचालन सचिन राणा ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा योगेश चौहानएआशुतोष शर्माए जिला महामंत्री विकास तिवारीए डीण्पीण्एसण्के प्रधानाचार्य अनुपम जग्गाएमहिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता चमोलीएसमाजसेवी प्रदीप शर्माएसंजीव गुप्ताएअवनीश मिश्राएमनोज गौतमएरविकांत गुप्ताएकाशीनाथएइन्द्रराज दुग्गलएसभासद पंकज चौहान एअशोक मेहताएहरिओम चौहानएअजय मलिकएराधेश्याम कुशवाहएअंकुर यादवए बबीता देवीए अरुणा देवीएगरिमा सिंहएरीना तोमरएचन्द्रभानएमनु रावतएरितु ठाकुरएरंजीता झांएकैलाश भंडारीएधर्मेंद्र विश्नोई एदीपक नौटियालए अशोक शर्माए सुनील कौशिकएराजेश बालियानएलज्जाराम शर्माएपवन शर्मा एअनिल राणाएआशीष रस्तोगीएमनोज शुक्लाएअमित भट्टएअजय अरोड़ाएअरुण पंडितएपवनदीप एदिनेश चौहानएहरिनाम कटियारएउज्जवल पंडितएप्रदीपए सुधांशु रायएअंशुल शर्माएवेदान्त चौहान सहित अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिएपार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।