Skip to main content

पवित्र छड़ी यात्रा पहुची चम्पावत,भाजपा नेता सहित अधिकारियों ने किया स्वागत


 हरिद्वार। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी कुमायूं भ्रमण के दौरान टनकपुर से चंपावत के लिए रवाना हुई। चंपावत पहुंचने पर पवित्र छड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी के संस्थान पहुंची,जहां प्रकाश तिवारी ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और साधु-संतों को जलपान कराया। इसके बाद पवित्र छड़ी न्याय के देवता गोलज्यू महाराज के मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना के बाद हिंगलाज देवी के मंदिर पूजा अर्चना के लिए ले जायी गयी। मंदिर के गादीपति श्रीमहंत अशोक गिरी तथा नागरिकों ने पवित्र छड़ी तथा साधु संतों का स्वागत किया। श्रीमहंत अशोक गिरी ने गर्भ गृह में ले जाकर पवित्र छड़ी का पूजन किया और यात्रा की सफलता की कामना की। चंपावत से पवित्र छड़ी ने पिथौरागढ़ के लिए प्रस्थान किया। पिथौरागढ़ पहुंचने पर एशियन स्कूल के संस्थापक महामंडलेश्वर हिमालय पीठाधीश्वर श्रीमहंत वीरेंद्रानंद गिरि महाराज ने पवित्र छड़ी की अगवानी की। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से तहसीलदार पंकज चंदोला,श्रेष्ठ होटल के स्वामी रामसिंह बिष्ट,कानूनगो,पटवारी भी मौजूद रहे। पवित्र छड़ी हर हर महादेव के नारों के साथ नगर परिक्रमा करते हुए एशियन पब्लिक पहुंची। जहां भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, जिलाधकारी आशीष शर्मा,भाजपा के महामंत्री रोहित ओझा,गिरीश जोशी,विहिप के जिला अध्यक्ष जगदीश पांडे,मुकेश भट्ट,गोविंद मेहरा के साथ सैकड़ों नागरिकों,व्यापारियों ने पवित्र छड़ी का स्वागत किया। महामंडलेश्वर श्रीमहंत वीरेंद्रानंद गिरी महाराज ने पवित्र छड़ी के पौराणिक महत्व, उद्देश्य व वर्तमान परिस्थितियों में इसकी उपयोगिता के संदर्भ में बताया कि आद्य जगतगुरु शंकराचार्य द्वारा लगभग ढाई हजार वर्ष पूर्व पवित्र छड़ी यात्रा को प्रारंभ किया गया था और इसके माध्यम से विधर्मियों को परास्त करते हुए पूरे आर्यावर्त में सनातन धर्म की स्थापना की। काल व परिस्थितियों के चलते वर्तमान में शंकराचार्य की यह पवित्र छड़ी राष्ट्र की उन्नति व विकास की कामना के साथ-साथ उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाने, प्रदेश से पलायन रोकने, उपेक्षित पौराणिक तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार करने, सीमावर्ती क्षेत्रों में वर्ग विशेष के लोगों की घुसपैठ रोकने तथा दुर्गम क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा की उच्च स्तरीय व्यवस्था करने के उद्देश्य से पूरे उत्तराखंड में भ्रमण कर रही है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की तथा संतो को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिला अधिकारी आशीष शर्मा ने पवित्र छड़ी का स्वागत करते हुए कहा हमारे देश की संस्कृति व सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए प्रारंभ की गई पवित्र छड़ी यात्रा निश्चित रूप से अपने उद्देश्य में सफल होगी और भारत विश्व गुरु कहलायेगा। इस अवसर पर श्रीमहंत शिवदत्त गिरी,श्रीमहंत विशंभर भारती,श्रीमहंत पशुपति गिरी,महंत राजगिरी,महंत कुश पुरी आदि मौजूद रहे। रात्रि विश्राम के पश्चात गुरुवार को पवित्र छड़ी नारायण आश्रम के लिए रवाना हुई।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।