Skip to main content

सपा कार्यकर्ताओं ने दी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि


 हरिद्वार। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव आशीष यादव के नेतृत्व में पुल जटवाड़ा स्थित जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव आशीष यादव ने कहा कि कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा,गरीबों, किसानों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों की आवाज उठायी। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव संघर्षशील नेता थे। देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। उनका निधन बड़ी क्षति है। जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव विकासवादी सोच के महान नेता थे। जो आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास की सोच रखते थे। समाजवाद के महान व्यक्तित्व मुलायम सिंह यादव के दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए र्देश के विकास में योगदान करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने भी फोन के माध्यम से श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव आशीष यादव,महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी,प्रदेश सचिव शिवकुमार,युवजन सभा के प्रदेश सचिव आदेश उपाध्याय, कामेश्वर सिंह यादव, कार्यालय प्रभारी मंगता हसन,राजन राठोर,दिक्षान्त शर्मा,नसीर अहमद,रहीस अहमद,आस्तिक यादव,रिंकू बंटी,उज्ज्वल, प्रिंस यादवख् आदित्य यादव, शिवराम, रज्जू, गुलजार मलिक, सन्नी, पवन, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।