Skip to main content

विद्वान महापुरूष थे ब्रह्मलीन स्वतः मुनि महाराज-मुखिया महंत भगतराम


 हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के मुखिया महंत भगतराम महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी स्वतः मुनि महाराज एक विद्वान महापुरूष थे। जिन्होंने भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करते हुए युवा पीढ़ी को इसके लिए प्रेरित किया। उनके आदर्श संत समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। भूपतवाला स्थित स्वतः मूनि उदासीन आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी स्वतः मुनि उदासीन की पुण्य तिथी पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मुखिया महंत भगतराम महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी स्वतःमुनि ने जीवन पर्यन्त सनातन परंपरांओं का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया। स्वतःमुनि उदासीन आश्रम के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी सुरेश मुनि महाराज ने कहा कि महापुरुष मात्र शरीर त्यागते हैं। समाज कल्याण के लिए उनकी शिक्षाएं अनंत काल तक मार्गदर्शन करती हैं। पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन स्वामी स्वतः मुनि महाराज एक महान संत थे। जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानव सेवा व समाज कल्याण के लिए समर्पित किया। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने कहा कि संत महापुरुष सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक हैं। जो अनादि काल से सनातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए राष्ट्र को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। ब्रह्मलीन स्वामी स्वतः मुनि महाराज एक विद्वान एवं तपस्वी महापुरुष थे। जिन्होंने अनेक गीता भवनों का निर्माण कर राष्ट्रहित में समर्पित किया। ऐसे महापुरुषों को सदैव स्मरण रखा जाएगा। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में संत महापुरुषों ने हमेशा ही अग्रणी भूमिका निभाकर युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाया है। ऐसे ही महान सनातन संस्कृति के रक्षक ब्रह्मलीन स्वामी स्वतः मुनि महाराज एक अवतारी महापुरुष थे। जिन्होंने संपूर्ण भारत में भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का प्रचार प्रसार किया। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर स्वामी चिदविलासानंद,स्वामी अनंतानंद,महंत रघुवीर दास,महंत सूरजदास,महंत दुर्गादास, महंत प्रह्लाद दास,महंत रामानंद सरस्वती,महंत जसविन्दर सिंह,स्वामी कृष्णानंद,महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद ,स्वामी भगवतस्वरूप,स्वामी हरिचेतनानंद,स्वामी संतोषानंद,स्वामी ऋषि रामकृष्ण,स्वामी ऋषिश्वरानंद,स्वामी शिवानंद,महंत बिहारी शरण,महंत निर्मल दास,स्वामी रविदेव शास्त्री ,महंत दिनेश दास,महंत अकित शरण सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।