Skip to main content

नैनीताल स्थित नैना देवी मंदिर पहुंची छड़ी यात्रा,जगह जगह लोंगो ने किया स्वागत

 


हरिद्वार। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी नैनीताल स्थित माता नैना देवी के दर्शनों के लिए पहुंची। नैनीताल पहुंचने पर तहसीलदार नवाजिश,नायब तहसीलदार नंदन सिंह नेगी, पटवारी अमित शाह, पटवारी सुरेश सेमवाल,कोतवाल प्रताप सिंह,सीओ विभा दीक्षित ने प्रशासन की ओर से पवित्र छड़ी का स्वागत किया। पवित्र छड़ी नगर भ्रमण के पश्चात नैना देवी मंदिर पहुंची। भ्रमण के दौरान भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ पर्यटकों ने भी छड़ी का स्वागत कर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। नैना देवी मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात रात्रि विश्राम के लिए छड़ी गोठिया स्थित पायलट बाबा के आश्रम पहुंची। मंगलवार को प्रातः पवित्र छड़ी को आश्रम के संचालक श्रीमहंत सिद्धार्थ गिरि एवं श्री महंत मंगलगिरी ने छड़ी की पूजा अर्चना कर पूर्णागिरि माता के दर्शनों के लिए रवाना किया। छड़ी प्रमुख श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज के नेतृत्व में श्रीमहंत शिवदत्त गिरी, श्रीमहंत बिशंबर भारती, थानापति राजगिरी, महंत राजेंद्र गिरी, महंत मीठा गिरी, महंत केशवगिरी, महंत आदित्य गिरि, महंत केशवगिरी, महंत पशुपति गिरी, तूफान गिरि, महंत रतन गिरी, महंत पुजारी वशिष्ट गिरी, महंत कुश पुरी आदि साधुओं के जत्थे के साथ पवित्र छड़ी टनकपुर पहुँची। टनकपुर पहुंचने पर एसडीएम हिमांशु कपलथिया, तहसीलदार पिंकी आर्य, अमित जोशी ने प्रशासन की ओर से छड़ी का स्वागत किया और नगर भ्रमण कराते हुए माता पूर्णागिरि के दर्शनों हेतु मंदिर पहुंचे। ज्ञात रहे माता पूर्णागिरि पौराणिक सिद्ध पीठ है जहां माता सती की नाभि गिरी थी। पूर्णागिरि माता जूना अखाड़े की इष्ट देवी हैं। पूर्णागिरि माता मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडे, सचिन, गिरीश पांडे तथा तथा तीर्थ पुरोहितों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की व गर्भगृह में प्रवेश कराकर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्रदान किया। पवित्र छड़ी उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगी। इस दौरान पवित्र छड़ी के धारचूला नारायण आश्रम,पाताल भुवनेश्वर,हॉट काली,हंस ईश्वर महादेव, जलेश्वर महादेव, गोलज्यू, हिंगलाज देवी आदि के  दर्शनों के लिए प्रस्थान करेगी। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।