हरिद्वार। गांधी जयंती पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अंकिता भंडारी को न्याय की मांग और रामपुर तिराहे गोलीकांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों के मामले में अब तक जांच नही होने के विरोध में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे अनशन किया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने कहा कि आज का दिन कई मायनों में खास है क्योंकि आज के दिन दो महापुरुषों ने जन्म लिया था। जब हम भारत के इतिहास की बात करते हैं तो स्वतंत्रता संग्राम की बात जरूर होती है। इन्होंने अपने पूर्ण जीवन में शांति, सत्य और अहिंसा का पालन किया। जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि हमारे बाद आजाद हुए देश हमसे आगे निकल गए भ्रष्टाचार हमारे देश की जड़ों में घुस चुका है। महिलाएं, बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग को लेकर गांधी जी की प्रतिमा पर अनशन कर रही है। महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि आप अंकिता भण्डारी प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग करती है और दोषियों को बचाने के लिए किस बड़े नेता का संरक्षण प्राप्त है उसकी जांच भी होनी चाहिए।रामपुर तिराहा गोलीकांड की अबतक जांच न होने के विरोध में अनशन कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव महिला मोर्चा एडवोकेट बालेश सिंह, आशीष गौर,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ममता सिंह,रेखा देवी,मयंक गुप्ता,किरण कुमार दुबे,शिशुपाल सिंह नेगी,शाहीन अशरफ,अकरम,प्रवीण कुमार, अमनदीप,अजय कुमार मुखिया,शिवम गुप्ता,रोहित सैनी,संजय गौतम,असद,भरत कुमार,सचिन कुमार,रोहित सैनी,धीरज पीटर,नर्मता सरकार, अर्जुन सिंह, गीता देवी मौजूद रहे।
112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।
Comments
Post a Comment