Skip to main content

अंकिता हत्याकाण्ड मे सरकार की हीलाहवाली से नाराज कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

 


हरिद्वार। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण महरा के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने भाजपा सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर सरकार का पुतला भी दहन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी का गत 19 सितंबर को भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री के पुत्र ने अपने रिसोर्ट पर हत्या करके चीला डैम में फेंकने का घृड़ित कार्य किया था। परंतु उत्तराखंड की जनता की निरंतर मांग उक्त मर्डर केस की सीबीआई से जांच कराने की मांग जारी है। परंतु इस सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार का पूर्व मंत्री होने के कारण सरकार हत्यारों को बचा रही है। तथा पहले ही दिन से साक्ष्य मिटाने में लगी है। हत्यारों को जेल में वीआईपी सुविधाएं मुहैय्या कराई जा रही हैं। पीसीसी सदस्य मुरली मनोहर व पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि सरकार इस केस में लीपापोती कर रही है जबकि मुख्य हत्यारे के खिलाफ जगह-जगह से शिकायतें आ रही हैं कि पूर्व में भी उसने अपने कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया परंतु इस सरकार ने उन्हें भी चुप करा दिया और वे पिड़ित भी भय के डर से अपने घर में बैठ गए। इस कांड की यदि सीबीआई जांच नहीं होती तो कांग्रेस लगातार प्रदर्शन करेंगी। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे व श्रमिक नेता राजवीर चौहान ने कहा कि इस भाजपा सरकार के कइ विधायकों व पदाधिकारियों पर महिला उत्पीड़न के आरोप लगे।वे सभी मामले काल के गर्त में चले गए। इसी प्रकार से इस अमानवीय हत्याकांड को भी भाजपा सरकार बंद करने की ओर ले जा रही है। परंतु कांग्रेस इस कांड की जांच सीबीआई से कराए बिना चुप रहने वाली नहीं है। पूर्व राज्यमंत्री फुरकान अली,वरि कां नेता इरफान अंसारी, पार्षदगण इसरार अहमद,मेहरबान खान,उदयवीर चौहान,राजीव भार्गव,अमन गर्ग ने संयुक्त रूप से कहा कि जब हत्यारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया तो उन्हें फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी दे देनी चाहिए। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी,कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल,शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष गुलवीर सिंह,अशोक उपाध्याय ,कैलाश प्रधान,रवीश भटीजा,जिला महासचिव दिनेश पुंडीर,हरद्वारी लाल,दिनेश वालिया प्रधान ,मनोज सैनी,सी पी सिंह,इंजी आकाश बिरला अध्यक्ष,रचित अग्रवाल,सपना सिंह,सत्यपाल शास्त्री ,बीपी चौहान,जितेंद्र चौधरी,राजेंद्रश्रीवास्तव,अमित नौटियाल ,सोम त्यागी,हरिशंकर प्रशाद, विनोद कश्यप,सौरव सैनी,गौरव चौहान,रामवीर सिंह,त्रिपाल शमा,पार्वती नेगी,वीरेंद्र भारद्वाज,बृजमोहन बर्थवाल,महेंद्र गुप्ता,रणवीर शर्मा,सुषमा सहगल,गंगाराम,नवेज अब्बासी,आरबी एल वर्मा आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।