हरिद्वार। आम आदमी पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए एक नवंबर से हर वार्ड पर दस्तक देकर अभियान चलाएगी। अभियान को लेकर रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें यह फैसला लिया गया है। रविवार को 2023 के अंत में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर बैठक बुलाई गई। जिसमें प्रत्येक वार्ड में वार्ड सदस्यों की नियुक्ति और संगठन को मजबूत बनाने और 1 नवंबर से हर वार्ड पर दस्तक अभियान चलाने पर सहमति बनी। पार्टी कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों की ओर से जिला अध्यक्ष संजय सैनी को हरिद्वार विधानसभा का प्रभारी नियुक्त होने पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनिल सती और संगठन मंत्री आशीष गौड़ ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले निकाय चुनाव में पार्टी मजबूत हो इसके लिए संगठन मजबूत करने की दिशा में पार्टी काम कर रही है। बैठक में जिला सचिव अजय कुमार मुखिया, शिशुपाल सिंह नेगी,अकरम,किरण कुमार दुबे, रेखा देवी,पवन कुमार, मयंक गुप्ता, गीता देवी, राकेश कुमार, अर्जुन सिंह, संजय गौतम आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment