Skip to main content

लघु व्यापारियों ने प्रशासन पर लगाया फेरी नीति नियमावली के उल्लंघन का आरोप


 हरिद्वार। लघु व्यापारियों ने बैठक कर प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत नगर निगम द्वारा चिन्हित वेंडिंग जोन से हटाए गए लघु व्यापारियों को पुनः स्थापित किए जाने की मांग की है। लघु व्यापारियों ने मुख्यमंत्री व शहरी विकास मंत्री को पत्र प्रेषित कर व मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर अतिक्रमण के नाम पर चिन्हित वेंडिंग जोन से लघु व्यापारियों को हटाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी की। चडी घाट रोड़ पर न्यू स्मार्ट वेंडिंग जोन में आयोजित लघु व्यापार एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम प्रशासन द्वारा फेरी समिति का गठन किया गया है। जिसमें लघु व्यापार संगठन व 16 विभाग शामिल हैं। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत चिन्हित वेंडिंग जोन से लघु व्यापारियों को हटाकर राज्य फेरी नीति नियमावली का उल्लंघन किया जा रहा हैं। एक और नगर निगम प्रशासन द्वारा वेंडिंग जोन स्थापित कर उनमें लघु व्यापारियों को विस्थापित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी और चिन्हित वेंडिंग जोन में कारोबार कर रहे लघु व्यापारियों को हटाया जा रहा हैं। चोपड़ा ने कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले चिन्हित किए गए वेंडिंग जोन में लघु व्यापारियों को विस्थापित कर बाजार का संचालन शुरू किया जाए। जिससे लघु व्यापारियों को राज्य फेरी नीति नियमावली का लाभ मिल सके। जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाल ने कहा यदि हरिद्वार नगर निगम प्रशासन द्वारा उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली के उल्लंघन की कार्रवाई को नहीं रोका गया तो लघु व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बैठक में प्रदेश महामंत्री मनोज मंडल, पिंक वेंडिंग जोन की अध्यक्ष पूनम माखन,नम्रता सरकार,कामिनी मिश्रा,सुनीता चौहान,तस्लीम अहमद,जय भगवान, कुमारपाल, जयसिंह बिष्ट,विजेंद्र कुमार,नईम सलमानी,आजम अंसारी,चंदन सिंह रावत, सचिन बिष्ट, प्रभात, मोहनलाल, यामीन अंसारी, विजय गुप्ता, लालचंद गुप्ता, भोला यादव, चंदन राणा, ओमप्रकाश भाटिया, मनीष शर्मा, सचिन राजपूत आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।