हरिद्वार। थाना श्यामपुर पुलिस ने अपनी नौ साल की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले अपनी चाची के साथ रेप और हत्या के मामले में जेल जा चुका है। श्यामपुर थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल के अनुसार मामला श्यामपुर थाना क्षेत्र के कटेबढ़ का है, जहां रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि उसके पति ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। मां ने आरोप लगाया कि पिता ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी पिता को कटेबढ लालढांग स्थित गजानंद स्टोन क्रेशर से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि आरोपी गोपी पहले भी अपनी चाची के साथ रेप और फिर उसकी हत्या करने के मामले में जेल जा चुका है। महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा है। आरोपी करीब 10 साल तक जेल में रहा है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment