हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा की केंद्र सरकार ने ठेकेदारी प्रथा शुरू कर दी है। इस कारण कई विभाग ठेकेदारी से चल रहे हैं। केन्द्र सरकार किसानों के उत्पीड़न करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। सरकार मंडियां खत्म करना चाहती है। दस साल पुराने ट्रैक्टर के चलन पर पाबंदी लगाई है। कॉर्मिशियल बिजली के कनेक्शन लेने के लिए नया कानून बना रही है। भूमाफिया को सरकार संरक्षण दे रही है और बाहरी लोग सस्ते दाम पर भूमि खरीद रहे हैं। यह बातें टिकैत ने हरिद्वार के निदारपुर में आयोजित किसान मजदूर महापंचायत के दौरान कही। शनिवार को हरिद्वार के गांव दिनारपुर में किसान मजदूर महापंचायत आयोजित की गई। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत महापंचायत में शामिल हुए। किसान मजदूर महापंचायत की अध्यक्षता प्रीतम सिंह चींमा और संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार ने किया। महापंचायत को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा कि सरकार तीन काले कानून लाई है। मध्यप्रदेश की मंडियां खत्म की हैं। सरकार यहां की मंडियां भी खत्म करना चाहती है। कहा कि देश में विपक्ष कमजोर होने के कारण केन्द्र सरकार मनमानी पर उतर आई है। दिल्ली की घटना के बाद अब एक बार फिर से किसानों को सरकार के खिलाफ एकजुट होना होगा। वहीं टिकैत ने किसानों को नशे से दूर रहने के लिए कहा। साथ ही किसानों को अपनी जमीन बचा कर रखने की सलाह दी। राकेश टिकैत ने कहा कि हरकी पैड़ी पर ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा स्थापित करने के लिए सरकार और अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। हरिद्वार जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि हर गांव का अलग-अलग गन्ना तौल सेंटर स्थापित करने के लिए किसान संघर्षरत है। भाजपा की केन्द्र सरकार नए-नए कानून बना कर किसानों का उत्पीड़न करने में लगी हुई है। पूरे देश के किसान जब तक एकजुट होकर एक मंच पर इकट्ठा नहीं होंगे। तब तक उन्हें इंसाफ मिलने वाला नहीं है। ब्लॉक अध्यक्ष गुरुपेज सिंह ढिल्लो ने कहा कि किसानों को एकजुट होकर अपने हकहकूक की लड़ाई लड़नी होगी। तभी केन्द्र व राज्य सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान देगी। किसान मजदूर महापंचायत में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर सहित कई जिलों के किसान शामिल हुए। महापंचायत की अध्यक्षता प्रीतम सिंह चीमा और संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार ने किया। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह,चौधरी सुखरम पाल,जिला सचिव राव मेहताब, मुफ्ती मासूम अली,मुकेश तोमर,बलबीर सिंह, अरुण राणा,लखबीदर,हरविद्र सिंह,प्रतिम सिंह,हरेन्द्र सिंह,जितेन्द्र सिंह,हरदिप सिंह, गुरुवेन्द्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment