Skip to main content

’विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी सहित गणमान्य लोगों ने दी छठ पर्व शुभकामनाएं

नहाय खाय के साथ हुआ, छठ पर्व का शुभारंभ


 हरिद्वार। पूर्वांचल जनजागृति समिति की ओर छठ पूजा की शुरुआत करते हुए नहाय खाय पर विष्णु लोक कालोनी से लेकर हरकी पैड़ी तक निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ने किया। इसमें बड़ी संख्या में पूर्वांचल की महिलाओं ने कलश के साथ भाग लिया। छठी मैया के गीतों के साथ शोभायात्रा में शामिल महिलाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि छठ पर्व बिहार से निकल कर पूरे देश मे धूमधाम से मनाया जाता है। कहा कि भारत त्योहारों का देश है। कहा कि 365 दिन देश में कहीं न कहीं कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है। कहा कि त्योहारों से अनेकता में एकता छलकती है। कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति की धरोहर है। उन्होंने कहा कि इस छठ पूजा में बहूत ही कठिन व्रत रखा जाता है जो की बड़े ही नियम और कानून के तहत रह कर मनाया जाता है। इस सांस्कृतिक धरोहर को बचाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। यह बात उन्होंने छठ पर्व के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कही। गौरतलब है कि पूर्वांचल जनजागृति समिति की ओर छठ पूजा की शुरुआत करते हुए नहाय खाय पर विष्णु लोक कालोनी से लेकर हरकी पौड़ी तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पूर्वांचल की महिलाएं कलश के साथ भाग लिया। छठी मैया के गीतों के साथ शोभायात्रा में शामिल महिलाएं आकर्षण का केंद्र रही। संस्था अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्र रहने वाली महिलाएं विष्णु लोक कालोनी से बिल्केश्वर तक वाहन से और बिल्केश्वर से हल्की पौड़ी तक पैदल शोभायात्रा में शामिल हुई। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के बाद छठ व्रतियों ने कद्दू भात का प्रसाद कर व्रत का श्रीगणेश किया। इसके पूर्व विष्णु लोक कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में हवन पूजन के साथ संस्था के लोगों ने विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि छठ पूजा पूर्वांचल का प्रमुख त्यौहार है और हरिद्वार में रहने वाले पूर्वांचल के लोग बड़ी उसे श्रद्धा और उल्लास के साथ छठ का पर्व मनाते चले रहे हैं। शासन प्रशासन की ओर से भी पूर्वांचल के लोगों को हर संभव सहयोग दिया जाता है। नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि अपने रीति रिवाज और संस्कारों का अक्षरशः पालन करने के चलते पूर्वांचल समाज की अलग पहचान बन गई है। शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि अगले वर्ष पूर्वांचल उत्थान संस्था की बहादराबाद में छठ घाट के मांग के निर्माण अवश्य पुरी हो जाएगी। इस संबंध में सीएम धामी ने सहमति प्रदान कर दी है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा विश्व में बोली जाने वाली लोकप्रिय भाषाओं में भोजपुरी भाषा शामिल हैं और नेपाल सहित कई देशों में बोली जाती है। ऐसे में भारत सरकार को भोजपुरी भाषा गेट में शामिल कर सम्मान देना चाहिए। इस मौके पर स्वामी संतोष आनंद महाराज, रीता चमोली अशोक मेहता अजय मलिक शिवेश्वर पांडे पूर्वांचल एकता मंच केशव पांडे। हरिद्वार से अनूप विशाल गर्ग रीता चमोली उज्जवल पंडित राकेश उपाध्याय,देवकीनंदन पुरोहि, नितिन गौतम,आलोक चौहान,हितेश चौधरी,पूर्वांचल समाज जन जागृति संस्था के कमलेश्वर मिश्रा,ललिता मिश्रा,ब्रह्मा शंकर चौबे,मनोज कुमार शुक्ला,सुनील पांडेय,वीरेंद्र मौर्य, दिनेश पांडे,चंद्र कांत पांडे,संजय कुशवाहा,शिवनंदन मौर्य,शशि भूषण पांडेय,राज किशोर गुप्ता,रवि मिश्रा,मनोज मिश्रा,अर्जुन सिंह, आशीष सिंह,राकेश उपाध्याय,अंजनी चौबे,रमेश पांडे ,विमला पांडेय,रंजीता झा,ऐश्वर्या पांडे,अवनीश मिश्रा,विवेक तिवारी,राजकुमार मिश्रा,विनोद त्रिपाठी,शैलेंद्र मिश्रा,बीएन राय,सुधाकर मिश्रा सहित कई लोग शामिल रहे


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।