हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्रान्गर्त मूकबधिर और मानसिक रूप से कमजोर वृद्ध महिला पिछले चार दिनों से लापता है, लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है। बताया जाता है कि 24 अक्टूबर से लापता वृद्ध महिला की तलाश में परिजन भटक रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार विकासनगर कालोनी,सलेमपुर,महदूद निवासी 65 वर्षीय महिला गिरिजा देवी 24 अक्टूबर से लापता हैं। वें घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर उनके पुत्र सनोज कुमार ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई। लेकिन अभी तक लापता गिरिजा देवी का सुराग नहीं मिला है। सनोज कुमार ने बताया कि लापता उनकी माता गिरिजा देवी मानसिक रूप से कमजोर है और वह बोल पाने में भी सक्षम नहीं है। इसके चलते वृद्व महिला के परिजन चिंतित हैं।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment