हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने एक महिला को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट से जेल भेज दिया है। रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला रोशनाबाद में गांजे की तस्करी कर रही है। छापेमारी के दौरान महिला पुलिस को देखकर भागने लगी। पुलिस ने कुछ दूरी पर जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला के पास से करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि रेशमा उर्फ सोनिया के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment