Skip to main content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए


 हरिद्वार। गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष घाट स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर दोनों महापुरूषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री डा संजय पालीवाल ने कहा कि गांधी जयंती पर केवल शहर ही नहीं बल्कि गांवों में भी जाकर देखना है कि वहां की स्थिति आजादी के 76 वर्ष बाद कैसी है। प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को ग्रामीणो के साथ खड़ा होना है। उन्हें आगे बढ़ाना है। गांवों को आगे नहीं बढ़ाया तो भारत पिछड़ जाएगा। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के विचारों पर चलते हुए हमेशा दलितों, किसानों, महिलाओं को सम्मान दिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र विद्याकुल व युकां पूर्व शहर अध्यक्ष रवीश भटीजा ने कहा कि महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलकर ही हिटलरशाही भाजपा सरकार को उखाड़ने का कार्य करेंगे। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी व कनखल ब्लाक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई की सारी हदें पार कर दी हैं। गरीब मजदूर के लिए एक वक्त का खाना जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। कार्यक्रम में भेल सयोंजक आशोक उपाध्याय, सुभाषनगर अध्यक्ष कैलाश प्रधान,आईटी सेल अध्यक्ष आकाश बिरला,प्रदेश सचिव शुभम जोशी,जिला महासचिव दिनेश पुंडीर,हरद्वारी लाल, कमल रोहेला,ओम प्रकाश शर्मा, इन्द्रकुमार गौड़, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार,राजेंद्र श्रीवास्तव,अनुज गुप्ता,जितेंद्र चौधरी,अमित नौटियाल, बीके सिन्हा,अमन राठौर,राजेन्द्र कुमार,बालिस्टर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।