हरिद्वार। सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने प्रतिनिधिमण्डल के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट कर उन्हें पुनः पार्टी अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने बताया कि उन्होंने उत्तराखण्ड में पार्टी को मजबूती करने को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की। साथ ही भाजपा सरकार व उनके नेताओं द्वारा प्रदेश में किए जा रहे घोटालों व अत्याचारों से पार्टी अध्यक्ष को अवगत कराते हुए सरकार के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को लेकर रणनीति तैयार की। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आने वाले समय में सपा उत्तराखण्ड में नए रंग रूप में दिखाई देगी। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर राजधानी देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में 9 अक्टूबर को बैठक बुलाई गई है। जिसमें बहुत ही महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फैसला लिया जाएगा। बैठक में पूरे प्रदेश के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश परिहार, प्रदेश कोषाध्यक्ष एसके राय,हरपाल शर्मा राष्ट्रीय सदस्य समाजवादी छात्र सभा,प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह,भगवती प्रसाद त्रिपाठी ,दिनेश गिरी,राजू बांसवाड़ा,पंडित कुलदीप शर्मा,दिलवर सिंह रावत आदि लोग शामिल रहे।

Comments
Post a Comment