हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र. की एक कालोनी में घर के बाहर खड़ी कार अज्ञात चोर कर फरार हो गए। वाहन चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। घटना शुक्रवार की रात की है। सुमित कुमार कनखल की गुरूबख्श विहार कालोनी में रहते हैं। शुक्रवार की रात वे अपनी ब्रेजा कार को घर के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। रात करीब साढ़े बारह बजे वे घर से बाहर आए तो कार गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो अज्ञात चोरों द्वारा कार चोरी होने की बात सामने आयी। सुमित कुमार ने कार चोरी होने की जानकारी थाना कनखल पुलिस को दी। थाने से चेतक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। कनखल थानाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कार को बरामद कर लिया जाएगा।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment