Skip to main content

व्यापारियों ने सड़कों की दुर्दशा को लेकर प्रदर्शन कर रोष जताया

 


हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने भीमगोडा मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन कर क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर रोष जताया। सुनील सेठी ने कहा कि सडक पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। भीमगोड़ा रोड़ हरकी पौड़ी ओर हाइवे को जोड़ने वाला एक मात्र मार्ग है। जिस पर दिन भर श्रद्धालुओं ओर नगरवासियों का आवागमन होता है। लोगो द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद भी लोकनिर्माण विभाग ने अब तक गड्डो को भरने का काम शुरू नही किया है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। बैटरी रिक्शा तक गढ्ढों में पलट चुकी है। लेकिन कोई सुध लेने वाला नही है। सेठी ने कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री ने पूरे उतराखण्ड की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश जारी किए थे। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि हरिद्वार के लोनिवि के लिए ये आदेश कोई मायने नही रखते। जानकारी होने के बावजूद भी सड़को को ठीक नही किया गया और केवल भीमगोड़ा ही नहीं बल्कि पूरे हरिद्वार की सड़कों की हालत खराब है। गली मोहल्लों से लेकर  शहर की तमाम सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और उनमें बड़े बड़े गढ्ढे हो गए हैं। जिनमें गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। लेकिन लोनिवि मूकदर्शक बना देख रहा है। सेठी ने कहा कि कुंभ में बनी सड़कों का इतनी जल्दी टूट जाना जांच का विषय है। सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए यदि जल्द सड़कों को ठीक नहीं किया गया तो संबंधित विभागों पर धरना दिया जाएगा। विरोध जताने वालो में मुख्य रूप से राजेश सुखीजा,जितेंद्र चौरसिया,विष्णु जोशी,एसएन तिवारी,राजेश शर्मा,नाथीराम सैनी,बंटी प्रकाश,योगेश अरोड़ा,मोहित कुमार,विनोद कुमार,मनीष कुमार,सुमित गुप्ता,पप्पू यादव, विमल जोशी,गंगाराम,गणेश शर्मा,अमित कुमार,भूदेव शर्मा,नितिन यादव,राहलु कुमार,दीपक शर्मा, रोहित कुमार, मनीष धीमान,आशीष अग्रवाल, सचिन अग्रवाल आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।