Skip to main content

मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

 


हरिद्वार। मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में सुभाष नगर में आतिशबाजी कर व मिठाईयां बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्टी अध्यक्ष को बधाई देते हुए राजवीर सिंह चौहन ने कहा कि कांग्रेस लोकतात्रिक प्रक्रिया का पालन करने करने वाला दल है। मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की जीत है। इससे पूरे देश में कांग्रेस मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उठाए जा रहे आमजन से सीधे जुड़े महंगाई, बेरोजगारी को मिल रहे जनसमर्थन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाशचंद ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं। सभी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर बीएस तेजियान, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, करण सिंह, ओबीसी विभाग के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव,बीके सिन्हा,बीपी चौहान,सुरेंद्र ठाकुर,विजय यादव,दिग्विजय सिंह यादव, अंकित चौधरी,सरदार बलदेव सिंह,अमित गोगना, अमित नौटियाल,नीरज प्रधान,संदीप प्रधान, जगदीश रावत,दिनेश वर्मा,सत्येंद्र वर्मा,विजय पटेल,मनजीत कुमार,प्रवीण चौधरी,ज्वार सिंह,चंद्रमा प्रसाद ,राजेश वर्मा,मनीष कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।