Skip to main content

जूना अखाड़े मे नागा सन्यासियों ने की शस्त्र पूजा के साथ गोला पूजन


 हरिद्वार। आज विजया दशमी के पर्व श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े में नागा संन्यासियों ने शस्त्र पूजन के साथ-साथ पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर परंपरागत रूप से गोला पूजन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। गोला पूजन केवल संन्यासी अखाड़ों में ही किया जाता है। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्री महंत हरि गिरी महाराज ने  बताया गोला पूजन की परंपरा सन्यासी अखाड़ो के स्थापना के साथ ही प्रारंभ हुई थी। इस परंपरा में नागा सन्यासी धुने की पवित्र राख को गंगा जल और दूध से गूथकर भस्मी का गोला बनाते हैं। इस पवित्र गोले को अखाड़े के इष्ट देव के सम्मुख पूजा कर आश्रम और मंदिरों में ले जाया जाता है जहां उसकी पूजा-अर्चना और आश्रम धारी व श्रद्धालुओं संतों का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने बताया इस सात सन्यासी अखाड़ों जूना आह्वान,अग्नि, निरंजनी, आनंद, महानिर्वाणी तथा अटल में पवित्र भोले की आकृति भिन्न-भिन्न होती है। जूना अखाड़ा में आज प्रातः पुजारी वशिष्ठ गिरी श्री महंत सुरेशनंद सरस्वती,महंत महाकाल गिरि ,महंत हीरा भारती,महंत रतन गिरी आदि ने नागा सन्यासियों के साथ आनंद भैरव भगवान तथा दत्तात्रेय भगवान के मंदिर में परम्परागत पवित्र गोला का पूजन किया। तत्पश्चात नागा सन्यासियों के जत्थे के साथ गोला पूजाने के लिए नगर भ्रमण पर निकल गए। इस भ्रमण कार्यक्रम के तहत पवित्र गोला सभी अखाड़ों तथा आश्रमों में पूजन के लिए ले जाया जाएगा। शाम के समय वापिस जूना अखाड़ा पहुंचकर पवित्र गोला को भगवान दत्तात्रेय को समर्पित कर दिया जाएगा। गोला पूजन के कार्यक्रम में संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरी महाराज,अध्यक्ष श्री महंत प्रेम गिरी, सचिव श्रीमहंत महेश पुरी, श्रीमहंत सैलेंद्र गिरी श्रीमहंत पशुपति गिरी श्रीमहंत पूर्णागिरि श्री महंत मनोज गिरी उपस्थित थे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।