Skip to main content

ग्लेशियर व हिमालय का अस्तित्व संरक्षण वर्तमान की आवश्यकता: अनिरूद्ध भाटी

 


हरिद्वार। मां गंगा के अस्तित्व आधार गंगोत्री ग्लेशियर एवं हिमालय का संरक्षण वर्तमान की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ग्लेशियर लेडी शांति ठाकुर के नेतृत्व में गंगोत्री से गंगा सागर तक जन जागृति हेतु आयोजित मां गंगा यमुना कलश यात्रा निश्चित रूप से जन जागरूकता के साथ-साथ हिमालयी सरोकारों की रक्षा में मील का पत्थर साबित होगी। यह विचार भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने हरकी पैड़ी पर यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए व्यक्त किये।अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि आधुनिकता व संसाधनों के दोहन का प्रकृति पर निरन्तर दुष्प्रभाव पड़ रहा है,ऐसे में शांति ठाकुर व उनकी टीम द्वारा विगत 22 वर्षों से हिमालयी क्षेत्रों में बेवजह की मानवीय आवाजाही को प्रतिबंधित करने व ग्लेशियरों से छेड़छाड़ पर प्रतिबंध लगाने हेतु किये जा रहे प्रयास सराहनीय नहीं अपितु भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं पर रोक लगाने में सहायक सिद्ध होंगे।गंगोत्री ग्लेशियर,हिमालय एवं हिमनद बचाओ अभियान दल की प्रमुख व यात्रा की संयोजिका ग्लेशियर लेडी शांति ठाकुर ने कहा कि गंगोत्री ग्लेशियर व समस्त हिमालयी क्षेत्र में बढ़ती मानवीय आवाजाही व ग्लोबल वार्मिंग से ग्लेशियर पिघलने की रफ्तार बढ़ गयी है जिससे प्राकृतिक आपदाओं में बढ़ोतरी हो रही है। उन्हांेने कहा कि इस संदर्भ में उनकी संस्था ने 2007 में हाईकोर्ट मंे याचिका लगायी थी कि गंगोत्री के आगे का सम्पूर्ण क्षेत्र मानवीय आवाजाही के लिए प्रतिबंधित किया जाये,उसी याचिका के आधार पर माननीय न्यायालय ने प्रतिदिन 150 लोगों की सीमा आवाजाही हेतु निर्धारित की थी। कल्पना ठाकुर ने कहा कि जन चेतना हेतु 10 अक्टूबर को गंगोत्री से प्रारम्भ हुई यह यात्रा गंगा सागर तक जाकर 22 अक्टूबर को दिल्ली में सम्पन्न होगी। इस यात्रा में प्रचार रथ के माध्यम से हिमालय के संरक्षण हेतु तथा पत्रक वितरित कर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। भाजयुमो के जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से निश्चित रूप से केन्द्र व प्रदेश सरकार व देश की जनता हिमालय की रक्षा के लिए एकजुट होकर सामूहिक प्रयास प्रारम्भ करेगी। यात्रा के स्वयंसेवकों ने हरकी पैड़ी पर पत्रक वितरित कर तीर्थयात्रियों व स्थानीय निवासियांे को जागरूक किया। इस अवसर पर युवा नेता आकाश भाटी,पार्षद विनित जौली, रूपेश शर्मा, गोपी सैनी,रवि चौहान, अर्चित चौहान, दिनेश नौटियाल,रघुवीर प्रसाद नैथानी,राजेंद्र प्रसाद डोभाल,सोबन सिंह, अनूप नौटियाल, ओम प्रकाश निरंकारी, जयेंद्र पंवार,हेमश्वेता,कमला,संदीप चौहान, कंचन भंडारी आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।