Skip to main content

बिहार मैथिली परिवार ने धूमधाम से मनाया छठ पूजा पर्व

 छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर महिलाओं ने की उपासना



हरिद्वार। लोक आस्था का महान पर्व चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन श्रद्वालुु व्रती महिलाओं ने हर की पैड़ी सहित गंगा के विभिन्न घाटों पर अस्ताचल गामी सूर्य को अर्ध्य देकर सुख समृद्वि की कामना की। इस दौरान विभिन्न घाटों पर श्रद्वालुओं की भारी भीड़ लगी रही। बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों मे मनाये जाने वाले लोकपर्व छठ महोत्सव के तहत कांचहि बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए, दर्शन दीन्हीं ना अपन ये छठी मइया जैसे गीत गाकर महिलाओं ने सूर्य देव की उपासना की। छठ पर्व हरिद्वार में उत्साह पूर्वक मनाने के लिए पूर्वांचल के लोग रविवार की शाम गंगा घाटों पर एकत्रित हुए। घाटों पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ जमा रही। व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्यदेव को अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। छठ पर्व के आखिरी दिन सोमवार की सुबह उगते सूरज को अर्ध्य दिया जाएगा। रविवार को व्रती महिलाएं और परिवार के सदस्यों के दिन में जल्दी स्नान किया। प्रसाद रखने के लिए बांस की नई टोकरियां खरीदी गई। इन टोकरियों में चावल, गन्ना,ठेकुआ,ताजे फल,सूखे मेवे, मिठाई,गेहूं,गुड़ आदि सात्विक खाद्य पदार्थ रख कर गंगा घाटों पर पहुंचे और डूबते सूर्यदेव को अर्ध्य दिया। हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर भी बड़ी संख्या में महिलाएं सूर्य देव को अर्ध्य देने पहुंची। हरकी पैड़ी पर व्रती महिलाओं की भीड़ नजर आई। वहीं प्रेमनगर आश्रम घाट, पुल जटवाड़ा घाट और बहादराबाद के घाटों पर भी व्रती महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। बिहार मैथिली परिवार की ओर से कनखल स्थित राधा कृष्ण रास बिहारी घाट पर बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। छठ पूजा पर्व मैथिल परिवार की अध्यक्ष हीरा मिश्रा ने कहा कि छठ महापर्व समर्पण, सहयोग, सरोकार, संयम, संवेदना व सद्भाव का संदेश देता है। सूर्य देव व छठी मइया की पूजा अर्चना करने से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा को सभ्यता, संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और समृद्धता का प्रतीक भी माना जाता है। सूर्य देव की आराधना को समर्पित छठ पर्व अपने आपमें सामाजिक, आर्थिक,सांस्कृतिक,आध्यात्मिक, प्राकृतिक आदि अनेक विशेषताएं समाहित किए हुए है। परिवारों की सुख समृद्धि के लिए श्रद्धालु तीन दिन का कठिन व्रत रखकर भगवान सूर्य देव व छठी मईया की आराधना करते हैं। इस दौरान राधे कीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सपना मिश्रा, रूबी,ज्योति,रेखा,सुनीता,रजनी शर्मा,पुष्पा,मुन्नी देवी,लता,नूतन झा,दीपक मिश्रा,अमर,गौतम, सागर ,दीपक झा,रुद्र मिश्रा आदि भक्तगण शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।