Skip to main content

जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी का कुमायूॅ भ्रमण प्रारम्भ,जगह जगह छडी की पूजा अर्चना

 


हरिद्वार। श्री पंच दशनाम अखाड़े की पवित्र छड़ी अपने उत्तराखंड भ्रमण के दूसरे चरण में कुमायूं मंडल में प्रवेश कर गयी हैं। गत दिवस पवित्र छड़ी ने जूना अखाड़े के जन्म स्थल कर्णप्रयाग में पूजा अर्चना की। संगम स्थित शिवालय यहां जूना अखाड़े का गठन किया गया था, वहां श्री महंत शिवानंद गिरि ने पवित्र छड़ी का स्वागत किया और पूजा अर्चना कर कुमायूं मंडल की यात्रा के लिए रवाना किया। कर्णप्रयाग से पवित्र छड़ी पौराणिक मंदिर आदि बद्री पहुंची, पौराणिक आख्यानों के अनुसार बद्रीनाथ धाम पहुंचने से पूर्व भगवान बद्रीनाथ जहां विराजमान हुए थे, वहां भगवान बद्रीनाथ की खड़ी प्रतिमा है ,जबकि बद्रीनाथ धाम में पद्मासन में भगवान की प्रतिमा है। आदि बद्री में पुरोहित चक्रधर थपलियाल, नरेंद्र सिंह व स्थानीय नागरिकों ने पवित्र छड़ी का आदि बद्री भगवान के दर्शन कराएं तथा पूजा अर्चना की। यहां से पवित्र छड़ी थराली सिथत बैतालेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। महंत रजनीशनंद गिरी तथा महंत अन्नपूर्णा गिरी, गंगा सिंह बिष्ट, रमेश जोशी ,सुरेंद्र रावत ,भगवती पांडेय आदि ने ढोल बाजों के साथ पवित्र छड़ी का स्वागत किया। नगर भ्रमण के पश्चात बेतालश्वर महादेव मंदिर में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की गई। थराली से पवित्र छड़ी पौराणिक पांडव कालीन मंदिर बैजनाथ धाम पहुंची। महंत भागीरथ गिरी ने स्थानीय नागरिकों के साथ छवि का स्वागत किया और मंदिर के गर्भ गृह में स्थित पवित्र शिवलिंग का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। बैजनाथ धाम से पवित्र छड़ी रात्रि विश्राम के लिए कौसनी पहुंची। यहां से पवित्र छड़ी कौसानी से सोमेश्वर महादेव के दर्शन हेतु सोमेश्वर पहुंची, जहां कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक रेखा आर्य की ओर से भुवन जोशी, लीला बोरा ,राजेंद्र गेंदा, गोपाल मेहरा, भरत बहुगुणा आदि ने स्वागत किया और सोमेश्वर महादेव में पूजा अर्चना के पश्चात पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की। यहां से पवित्र छड़ी एडरमहादेव,खड़केश्वर महादेव  में पूजा अर्चना के पश्चात बागेश्वर पहुंची। बागनाथ जूना अखाड़े के गादीपति श्री महंत शंकर गिरी, श्री महंत पुष्कर गिरी, तहसीलदार दीपिका कोतवाल, अंकित भंडारी ,गोमती सरयू नदी के संगम पर पवित्र छड़ी का स्वागत किया। नगर भ्रमण के बाद पौराणिक बागनाथ मंदिर पहुंची। मंदिर में पूजा अर्चना का जलाभिषेक किया बागेश्वर में रात्रि विश्राम के पश्चात पवित्र पवित्र छड़ी पौराणिक तीर्थ गनानाथ पहुंची, लगभग 10 किलोमीटर की दुर्गम ऊंचाई पर स्थित गणनाथ मंदिर में प्राकृतिक जलधारा है ,जो भगवान शिव का अभिषेक करती है, मंदिर के श्री महंत नरेंद्र गिरि ,उमेश पुरी, मंगल पांडे, घनश्याम आदि ने ग्रामीणों के साथ पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की तथा गणनाथ भगवान शिव का जलाभिषेक कराया। पवित्र छड़ी रात्रि विश्राम के लिए पौराणिक जागेश्वर धाम पहुंची।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।