Skip to main content

जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित,जिलाधिकारी ने सौंपे प्रमाण पत्र


 हरिद्वारः जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने मंगलवार को जिला पंचायत हरिद्वार सामान्य निर्वाचन-2022 के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत के प्रमुखों,ज्येष्ठ उप प्रमुखों,कनिष्ठ उप प्रमुखों के प्रत्याशियों,जो निर्विरोध निर्वाचित हुये हैं,को जिला पंचायत कार्यालय में प्रमाण पत्र वितरित किये।श्री पाण्डेय ने जिन प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किये उनमें-अध्यक्ष जिला पंचायत के लिये राजेन्द्र सिंह,उपाध्यक्ष जिला पंचायत के लिये अमित कुमार तथा क्षेत्र पंचायत के प्रमुखों,ज्येष्ठ उप प्रमुखों,कनिष्ठ उप प्रमुखों के लिये बहादराबाद से सुश्री आशा नेगी को प्रमुख पद के लिये,उधम सिंह को ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा धर्मेन्द्र को कनिष्ठ उप प्रमुख के लिये, लक्सर से डॉ0 हर्ष कुमार दौलत को प्रमुख पद के लिये, रविन्द्र को ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिये तथा फरमान को कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिये, रूड़की से लुबनाराव प्रमुख पद के लिये, सुश्री मीना को ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिये तथा दिलीप कुमार को कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिये, खानपुर से नीतीश कुमार को प्रमुख पद के लिये,सुश्री नूपुर को ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिये तथा वैशाली को कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिये,भगवानपुर से सुश्री करूणा देवी को प्रमुख पद के लिये,आयुषी राकेश को .ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिये तथा प्रमोद कुमार को कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिये इसी प्रकार नारसन से सुश्री कोमल देवी को प्रमुख पद के लिये तथा डोली को कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिये निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रमाण पत्र वितरित किये। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा सुशील त्यागी,सुशील राठी,मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) आर0आर0 थपलियाल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।