Skip to main content

निरंजनी अखाड़े में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी भगवान कार्तिकेय जयंती


 हरिद्वार। तपोनिधि श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में अखाड़े के आराध्य भगवान कार्तिकेय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। कार्यक्रम के अंतर्गत अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के सानिध्य में संतों ने भगवान कार्तिकेय की पूजा अर्चना और आरती कर विश्वकल्याण की कामना की। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरी महाराज की अध्यक्षता में संत सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। संत सम्मेलन के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि निरंजनी अखाड़े के आराध्य भगवान कार्तिकेय देवताओं के सेनापति हैं। भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय ने तारकासुर का संहार कर उसके आतंक से संसार को मुक्ति दिलायी। उन्होंने कहा कि संदैव लोकहित के लिए तत्पर रहने वाले संतों के सानिध्य में आने वाले भक्तों का कल्याण अवश्य होता है। उन्होंने सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं भी दी। जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने सभी को कार्तिकेय जयंती व छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के उत्थान व प्रचार प्रसार में अखाड़ों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को सनातन संस्कृति से अवगत कराने के लिए संत समाज निरंतर प्रयास कर रहा है। संघ प्रचारक पदम सिंह, सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि, अनिल अरोड़ा भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। डा.निशंक ने कहा कि भगवान कार्तिकेय जन-जन के आराध्य हैं। सभी को संत समाज द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करते हुए धर्म संस्कृति के उत्थान में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरी महाराज ने कहा कि समाज को ज्ञान की शिक्षा देकर सद्मार्ग पर अग्रसर करने में संत समाज महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान कार्तिकेय पूजा अर्चना करने से परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महंत बलवीर गिरी, महंत दिनेश गिरी ने सभी संत महापुरूषों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा.सुनील बत्रा ने किया। इस दौरान श्रीमहंत बलराम भारती ,महामंडलेश्वर संतोषी माता,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि,दिगंबर राजगिरी, श्रीमहंत नरेश गिरी,महंत आलोक गिरी, महंत रवि पुरी,महंत ईश्वर दास,महंत शिवशंकर गिरी, महंत सूरज दास,दिगंबर गंगा गिरि,दिगंबर उमेश भारती,श्रीमहंत शिव वन, दिगंबर आनंद गिरि, महंत प्रेम दास,सतपाल ब्रह्मचारी, गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,पूर्व राज्यमंत्री संजय सहगल,सीएम के ओएसडी कृष्ण कुमार मदान,प्रदीप शर्मा, मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी अनिल शर्मा,बिंदु गिरि,दिगंबर राजगिरि,कुलदीप वालिय, अनिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।