Skip to main content

पिथौरागढ़ के नारायण आश्रम पहुंची छड़ी यात्रा


 हरिद्वार। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा कुमायूं भ्रमण के अंतिम चरण में पहुंच गई है। पवित्र छड़ी पिथौरागढ़ से नारायण आश्रम पहुंची। यहां पवित्र छड़ी ने ओम पर्वत की पूजा अर्चना की व तवाघाट स्थित वीरपाल धाम में रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार सवेरे महामंडलेश्वर श्रीमहंत वीरेंद्रानंद गिरि ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर पौराणिक तीर्थ घाट काली मंदिर रवाना किया। छड़ी के प्रमुख महंत व जूना अखाड़े के सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज,उप महंत श्रीमहंत शिवदत्त गिरी, श्रीमंहत विशम्भर भारती,थानापति महंत राज गिरी, महंत राजेंद्र गिरी,महंत आदित्य गिरी,श्रीमहंत कुशपुरी, श्रीमहंत पशुपति गिरी, महंत केशव गिरी, महंत रतन गिरी, महंत तूफान गिरी सहित नागा सन्यासियों के जत्थे के साथ पवित्र छड़ी लेकर घाट काली मंदिर पहुंचे। जहां गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा ने बेरीनाग में पवित्र छड़ी की आगवानी व नागा सन्यासियों के जत्थे का स्वागत किया और संतों पर पुष्प वर्षा की। विधायक टम्टा ने पवित्र छड़ी का स्थानीय नागरिकों के साथ पूजा-अर्चना की और हर हर महादेव के उद्घोष के साथ छड़ी को रवाना किया। इस अवसर पर तहसीलदार, पटवारी, भाजपा नेता राजेंद्र बिष्ट, श्यामा बिष्ट भी मौजूद थे। घाट काली मंदिर पहुंचने पर महंत शिवदत्त गिरी व तीर्थ पुरोहितों ने पवित्र छड़ी की अगवानी की और गर्भ गृह में ले जाकर पूजा-अर्चना कराई। घाट काली से पवित्र छड़ी पौराणिक पाताल भुवनेश्वर पहुंची, श्रीमंहत प्रेम गिरी महाराज ने बताया पौराणिक आख्यान के अनुसार यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित है। यह गुफा प्रवेश द्वार से 180 मीटर लंबी और 90 फीट गहरी है। इस मंदिर में 33 करोड़ देवी देवताओं के निवास हैं। उन्होंने बताया इस मंदिर में भूत वर्तमान और भविष्य की घटनाओं को सांकेतिक रूप से दर्शाया गया है। यहां से पवित्र छड़ी चकोरी स्थित एशिया एकेडमी पहुंची। शनिवार को पवित्र छड़ी श्री बागेश्वर धाम पहुंचेगी ,जहां रात्रि विश्राम के पश्चात दूनागिरी, बिनसर महादेव, बूढ़ा केदार भूमिया थान के लिए प्रस्थान करेगी।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।