हरिद्वार। थाना बहादराबाद पुलिस ने सूचना पर मुस्तफाबाद गांव में खेत में की जा रही गोकाशी को लेकर छापा मारा, पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो मोटरसाइकिल समेत करीब 80 किलो प्रतिबंधित मांस पकड़ा है। पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ गोकशी अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके घरों में दबिश दे रही है। घटना गुरुवार देर रात की है। बहादराबाद पुलिस को सूचना मिली कि मुस्तफाबाद में गन्ने के खेत में गोकशी की जा रही है। पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए गन्ने के खेत में घेराबंदी कर ली। गोकशी कर रहे लोगों को पुलिस के आने की भनक लग गई। आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर गन्ने से भाग निकले। उप निरीक्षक जगमोहन सिंह की शिकायत पर नामजद केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा के अनुसार गुरुवार रात पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही इरशाद पुत्र हसरत, उस्मान पुत्र अकबर, शकील पुत्र जमील निवासी गण मुस्तफाबाद मौके से फरार हो गए हैं। सभी के खिलाफ गोकशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment