Skip to main content

भेल का निजीकरण सपने में भी नही,रक्षा सहित कई महत्वपूर्ण विभागों के लिए होगा भेल में उत्पादन-डॉ.पाण्डेय

 


हरिद्वार। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि बी एच ई एल का भविष्य उज्ज्वल है। देश के नवरत्नों में सुमार भेल का निजीकरण किये जाने पर चर्चाओं पर विराम लगाते हुए उन्होंने कहा कि भेल को प्रधानमंत्री के आत्म निर्भर भारत के संकल्प के तहत रक्षा क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रोजेक्ट दिये जा रहे है। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में भेल में आयोजित एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाने के बाद डॉ. पांडेय सोमवार को भेल के त्रिशूल गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जिन्होंने देश की एकता के लिए अदभुत शौर्य का परिचय दिया। 565 रियासत को समाप्त कर देश को मजबूती प्रदान करने का काम किया। उनके इस शौर्य को वर्तमान पीढ़ी के साथ साथ भावी पीढ़ी को ज्ञात हो, ताकि भावी पीढ़ी देश की संस्कृति,सभ्यता के साथ सामरिक रुप से देश के प्रति जागरूक रहे। आज पूरी तरह से विराम लगा दिया हैं। भेल के निजीकरण की चर्चाओं को शगूफा बताते हुए उन्होंने साफ किया कि भेल का भविष्य शानदार है और इसके निजीकरण की बात सपने में भी नहीं हैं। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि भेल हरिद्वार को कैसे आगे बढ़ाने का काम हो, को लेकर आज  समीक्षा है, कहा कि साथ ही प्रशासनिक समीक्षा लूंगा। यहां के लोगों से और कुछ जन समस्याएं कुछ लोगों के सुझाव जो विषय आए हैं उस पर चर्चा करूंगा और  यहां के जो प्रोजेक्ट है उनका निरीक्षण करूंगा। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि एक नेचुरल प्रोसेस है थर्मल का विकल्प भी बन रहा है देश में लेकिन थर्मल की जरूरत भी है ऐसे में समन्वय के साथ सभी चीजों को ध्यान दिया जा रहा है। बताया कि आज राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।  उन्होंने कहा कि भेल का भविष्य उज्जवल है बेहतर है और बीएचईएल के निजीकरण की चर्चा काल्पनिक है भेल का कोई निजीकरण नहीं होना है ,भेल में पहले भी मैं यहां आया था तब कोई सुगुफा छोड़कर एक विपक्षी दल के लोग चले गए थे मैंने उस समय भी उत्तर दिया था और आज भी उत्तर दे रहा हूं और कढ़ाई से उत्तर दे रहा हूं ऐसा कोई सपने में भी विषय नहीं है। वार्ता के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक,भाजपा जिलाघ्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह चौहान,सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि,जिप अध्यक्ष चौधरी किरण सिंह सहित अन्य मौजूद थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।