Skip to main content

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया ऑर्गेनिक गन्ना क्रेशर का शुभारंभ


 हरिद्वार। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को झबरेड़ा के ग्राम शेरपुर खेलमऊ जीवामृत ऑग्रेनिक फार्मर प्रोडयूशर कम्पनी लि० का गन्ना क्रेशर पैराई सत्र 2022-23 का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री जोशी को आयोजको द्वारा संस्थान के प्रोडक्ट भेंट किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि मै मंदिर, सैनिकों और किसानों के कार्यक्रम कभी नहीं छोड़ता हूं। मंत्री जोशी ने खुशी जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है किसानों की आय दुगनी हो,उसको पूरा करने का काम और शुरवात अगर कहीं से हो रहा है, तो वह इस ऑर्गेनिक गन्ना क्रेशर से हो रही है। मंत्री जोशी ने कहा कि क्षेत्र में इस ऑर्गेनिक गन्ना क्रेशर की शुरुवात होने से जहां गन्ना किसानों को इसका लाभ होगा वहीं दूसरी तरफ ऑर्गेनिक को भी निश्चित तौर पर मजबूती मिलेगी। मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में में अभी 34ः ऑर्गेनिक है परंतु सरकार का संकल्प है कि जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो हम किसानों की आय और ऑर्गेनिक खेती को दुगना करेंगे इस दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य की किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे है। इसके साथ ही मंत्री जोशी ने क्षेत्र में किसानों को लेब की समस्या को लेकर मुख्य मंत्री से वार्ता कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। कृषि मंत्री ने क्षेत्र में बंद में खाद के गोदाम को शीघ्र सुचारू करने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर चेयरमैन विजयपाल,पूर्व विधायक चौधरी यशवीर, चौधरी अजीत सिंह,राजपाल, पवन तोमर,शीशपाल, सहित कई लोग उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।