हरिद्वार। जनपद मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न हो जाने के बाद अब ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर गतिविधियॉ तेज हो गई है। जिला पंचायत मे बोर्ड बनाने के दावे को पुख्ता करने के बाद अब भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख के लिए भी रणनीतियॉ बना ली है। इसी के तहत भाजपा ने हरिद्वार जनपद में ब्लॉक प्रमुख के पद पर 5 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी द्वारा प्रत्याशी घोषित किये गए हैं। घोषित प्रत्याशियों में खानपुर से नितीश कुमार, नारसन से कोमल देवी, भगवानपुर से करुणा कर्णवाल, लक्सर से डॉ हर्ष कुमार दौलत और बहादराबाद से आशा नेगी को प्रत्याशी बनाया गया है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment