Skip to main content

गड़बड़ी ईवीएम और बैलेट मे नही,पूरी कांग्रेस मे है-स्वामी यतिश्वरानन्द

 


हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा कि कांग्रेस झूठ फैला रही है। जब ईवीएम से चुनाव होते है तो कांग्रेस उसमे गड़बड़ी बताती है। अब जिला पंचायत चुनाव बैलेट पर हुए तो कांग्रेस उसमें भी गड़बड़ी का आरोप लगा रही है। गड़बड़ी ना तो ईवीएम मे है ना बैलेट मे है। गड़बड़ी कांग्रेस मे है और जनता इसे समझ चुकी है। इस लिए हर चुनाव मे कांग्रेस को मुँह की खानी पड़ रही है। वेद मंदिर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए स्वामी यतिश्वरानन्द ने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने और खुद को सुधारने की जरूरत है। हाल ही मे हुए पंचायत चुनाव मे हरिद्वार की ग्रामीण जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों पर अपनी पक्की मोहर लगा दी है और हर मोर्चे पर विफल कांग्रेस अब समाप्ति की और बढ़ रही है। बूढ़ी हो गई कांग्रेस को अब मुक्ति का उपाय करना चाहिए। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता संजीव चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अपने अन्तिम दोर से गुजर रही है। देश व प्रदेश की जनता कांग्रेस को कोई भी अवसर देने को तैयार नहीं है। महाभ्रष्टाचार की खाई मे फसी कांग्रेस को अब जनता स्वीकार करने को तैयार नहीं है। पंचायत चुनाव और उससे पहले राज्य विधानसभा के चुनाव मे जनता ने कांग्रेस को बुरी तरह नकार दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्य की कमान संभालने से प्रदेश के चहमुखी विकास की राह खुल गई है। बहुत जल्द उत्तराखण्ड देश का सबसे विकसित राज्य होगा। बैठक मे मुख्य रूप से विजय धीमान,पुष्पेंद्र गुप्ता, सुरेश मखीजा, संजीव कुमार,मिथलेश कुमार,विपिन राणा,अरविंद कुमार,आकाश सैनी, नवीन राव, सन्नी कुमार, अनिल तेश्वर,सुनील कांगड़ा व संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।