हरिद्वार। भाजपा के जिला कार्यालय में रविवार को पांच और निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने पार्टी की सदस्यता दिलायी। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नगला कुबड़ा जिला पंचायत क्षेत्र से निर्दलीय विजयी रही अनीता देवी, एथल बुजुर्ग जिला पंचायत क्षेत्र से विजयी निर्दलीय रेनू बाला, मजाहिदपुर सत्ती वाला से विजय रही निर्दलीय अंजू,दरियापुर दयालपुर से विजयी रहे फरहीन,भंगेड़ी महावतपुर से विजयी हुए खुर्शीदा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पोहाना क्षेत्र पंचायत से निर्दलीय विजयी प्रत्याशी इमरान, पाडली गंगा से कांग्रेस से जीते क्षेत्र पंचायत सदस्य आमिर अली, निर्दलीय जीते तुलना रामराव, किशनपुर से कांग्रेस से जीते क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलशाद, खानपुर से कांग्रेस से जीते नीतीश चौधरी एवं भगवानपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य जीती आयुषी राकेश ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण। ग्राम प्रधानों में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पुहाना से ग्राम प्रधान यूनुस झागा, मजरी से ग्राम प्रधान इकबाल, पाडली गंगा से ग्राम प्रधान अखलाक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अतिरक्ति कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिषेक राकेश, युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मनीष चौधरी और उत्तराखंड किसान कांग्रेस व खानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अमित कुमार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर जिला पंचायत सदस्य,क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। हम उनको विश्वास दिलाते हैं कि उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता से जो वादा किया है उसको भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश की सरकार शत-प्रतिशत पूरा करेगी। सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का परिचायक है कि कांग्रेस, बसपा एवं निर्दलीय जीते कई प्रत्याशियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।
Comments
Post a Comment