Skip to main content

भारत का संविधान देश की आत्मा-इं0मघुसूदन अग्रवाल

 हरिद्वार। राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति ट्रस्ट द्वारा भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित वेबिनार की अध्यक्षता इं0 मधुसूदन अग्रवाल व संचालन राष्ट्रीय मंत्री जितेन्द्र कुमार शर्मा ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष इं0 मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि भारत का संविधान भारत की आत्मा है इसके द्वारा ही देश का संचालन हो रहा है और भारत में जितने भी सरकारी संस्था है उसमें जो भी शक्तियां संभावित है उनको विशेष अधिकार संविधान के माध्यम से ही दिया गया है। इसके अलावा संविधान में भारतीय नागरिकों के लिए विशेष प्रकार के अधिकार और कर्तव्य वर्णित किया गया है। जिसके द्वारा भारत का प्रत्येक नागरिक एक समान है। जब 15 अगस्त, 1947 को अंग्रेजों ने भारत छोड़ दिया, उस समय देश के राजनेताओं ने इस बात को अनुभव किया कि देश को संचालन करने के लिए संविधान की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए उन्हें संविधान सभा का गठन किया जिसका अध्यक्ष उन्होंने भीमराव अंबेडकर को बनाया और उन्होंने संविधान का निर्माण किया इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान को देश में लागू किया गया जबकि संविधान बनाने का समय 26 नवंबर 1949 था संरक्षक जगदीश लाल पाहवा ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है। यह लोकतंत्र के तीन स्तंभों विधानमंडल,न्यायपालिका और कार्यपालिका के कामकाज के लिए दिशानिर्देश जारी करता है। उनके अनुसार यह सभी कार्य करते हैं यह भारत के नागरिकों के मौलिक अधिकारों और विशेषाधिकारों को भी सुनिश्चित करता है। जब भारत के लोग संविधान दिवस मनाते हैं, तो उन्हें संविधान और उसके महत्व के बारे में बेहतर तरीके से जानकारी होनी चाहिए, तभी जाकर उन्हें मालूम चल पाएगा कि उनका संविधान बनने में किन-किन लोगों ने योगदान दिया था। छोटे बच्चे को संविधान के बारे में व्यापक जानकारी देना हर एक सरकार और देश के नागरिक का कर्तव्य क्योंकि छोटे बच्चों के हाथ में ही भारत का भविष्य है और भारत की गरिमा और अखंडता को बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। इसलिए अगर उनके अंदर संविधान बचाए रखने के गुण विकसित होंगे। तभी जाकर हमारा देश समृद्ध और विकसित होगा। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि संविधान दिवस मनाने का निर्णय भारत सरकार द्वारा एक स्वागत योग्य निर्णय था। यह न केवल संविधान को अपनाने का स्मरण कराता है बल्कि उन लोगों का भी सम्मान करता है जो इसे तैयार करने के श्रमसाध्य कार्य में शामिल थे। प्रान्तीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड पश्चिम की रेखा नेगी ने कहा कि संविधान दिवस मनाना हमें हमारी मौलिक जड़ों से जोड़ता है और हमें देश को नियंत्रित करने वाले संविधान के मूल्य का एहसास कराता है। यह समाज के सभी वर्गों द्वारा जोश और उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए। इस दौरान शोभा शर्मा,डा0सपना बंसल,विजय प्रताप सिंह,अरुण कुमार पाठक,मीडिया प्रभारी हेमन्त सिंह नेगी,डा0पंकज कौशिक, कुलभूषण शर्मा,नरेंद्र बंसल,विनोद मित्तल,कमला जोशी,राजीव राय,नानकचन्द्र गोयल,अशोक कुमार गुप्ता,विमल कुमार गर्ग,राकेश अरोड़ा, भारती सिंह,धनप्रकाश गोयल,रोहित,जगदीश बावला,इं0रूचिर कुमार,डा0शिवि अग्रवाल,अंकुर गोयल ,अर्चना सिंघल,ऊषा शर्मा,दिशी गर्ग, अश्वनी सिंह उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।

बी0ई0जी0 आर्मी तैराक दलों ने 127 कांवडियों,श्रद्धालुओं को गंगा में डूबने से बचाया

  हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशन, अपर जिलाधिकारी पी0एल0शाह के मुख्य संयोजन एवं नोडल अधिकारी डा0 नरेश चौधरी के संयोजन में कांवड़ मेले के दौरान बी0ई0जी0 आर्मी के तैराक दल अपनी मोटरबोटों एवं सभी संसाधनों के साथ कांवडियों की सुरक्षा के लिये गंगा के विभिन्न घाटों पर तैनात होकर मुस्तैदी से हर समय कांवड़ियों को डूबने से बचा रहे हैं। बी0ई0जी0 आर्मी तैराक दल द्वारा कांवड़ मेला अवधि के दौरान 127 शिवभक्त कांवडियों,श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया गया। 17 वर्षीय अरूण निवासी जालंधर, 24 वर्षीय मोनू निवासी बागपत, 18 वर्षीय अमन निवासी नई दिल्ली, 20 वर्षीय रमन गिरी निवासी कुरूक्षेत्र, 22 वर्षीय श्याम निवासी सराहनपुर, 23 वर्षीय संतोष निवासी मुरादाबाद, 18 वर्षीय संदीप निवासी रोहतक आदि को विभिन्न घाटों से बी0ई0जी0 आर्मी तैराक दल द्वारा गंगा में डूबने से बचाया गया तथा साथ ही साथ प्राथमिक उपचार देकर उन सभी कांवडियों को चेतावनी दी गयी कि गंगा में सुरक्षित स्थानों में ही स्नान करें। कांवड़ मेला अवधि के दौरान बी0ई0जी0आर्मी तैराक दल एवं रेड क्रास स्वयंसेवकों द्वारा गंगा के पुलों एवं घाटों पर माइकिं

गुरु ज्ञान की गंगा में मन का मैल,जन्मों की चिंताएं और कर्त्तापन का बोध भूल जाता है - गुरुदेव नन्दकिशोर श्रीमाली

  हरिद्वार निखिल मंत्र विज्ञान एवं सिद्धाश्रम साधक परिवार की ओर से देवभूमि हरिद्वार के भूपतवाला स्थित स्वामी लक्ष्मी नारायण आश्रम में सौभाग्य कीर्ति गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन उल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। इस पावन पर्व के अवसर पर स्वामी लक्ष्मी नारायण आश्रम और आसपास का इलाका जय गुरुदेव व हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद (डॉ नारायण दत्त श्रीमाली) एवं माता भगवती की दिव्य छत्रछाया में आयोजित इस महोत्सव को संबोधित करते हुए गुरुदेव नंदकिशोर श्रीमाली ने गुरु एवं शिष्य के संबंध की विस्तृत चर्चा करते हुए शिष्य को गुरु का ही प्रतिबिंब बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्वयं को देखने के लिए दर्पण के पास जाना पड़ता है,उसी प्रकार शिष्य को गुरु के पास जाना पड़ता है, जहां वह अपनी ही छवि देखता है। क्योंकि शिष्य गुरु का ही प्रतिबिंब है और गुरु भी हर शिष्य में अपना ही प्रतिबिंब देखते हैं। गुरु में ही शिष्य है और शिष्य में ही गुरु है। गुरु पूर्णिमा शिष्यों के लिए के लिए जन्मों से ढोते आ रहे कर्त्तापन की गठरी को गुरु चरणों में विसर्जित कर गुरु आलिंगन में बंधने का दिवस