Skip to main content

11 दिसंबर 2022 को होंगे एनयूजे आई, उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव

 


हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जनर्लिस्ट (इंडिया), उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 28 नवंबर को मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ चुनावी प्रक्रिया का शुभारंभ होगा एवं 11 दिसंबर को मतदान और मतगणना के साथ चुनावी कार्यक्रम का समापन होगा। राजधानी देहरादून के 17 अभिषेक टावर,प्रथम तल,14 सुभाष रोड स्थित कार्यालय में चुनावी प्रक्रिया संपन्न होगी। शनिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी ब्रह्मदत्त शर्मा ने चुनावी कार्यक्रम जारी किया। मीडिया को जारी बयान में  मुख्य चुनाव अधिकारी ब्रह्मदत्त शर्मा ने बताया कि बताया कि नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, इंडिया के संविधान के अनुसार दो वर्ष के उपरांत चुनाव कराना अनिवार्य है। वर्तमान कार्यकारिणी का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। ऐसे में 22 सितंबर को हल्द्वानी के राजकीय अतिथि गृह, नैनीताल क्लब में संपन्न एनयूजे,आई उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। ब्रह्मदत्त शर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी एवं प्रोफेसर गिरीश चंद तिवारी को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त कर चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस कड़ी में मुख्य चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए चुनावी कार्यक्रम कार्यक्रम जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि चुनाव 17 अभिषेक टावर प्रथम तल, 14 सुभाष रोड, देहरादून में संपन्न होगा। चुनावी कार्यक्रम जारी करते चुनाव अधिकारी ने बताया कि एनयूजे, आई, उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन 28 नवम्बर को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। मतदाता सूची पर आपत्ति 30 नवम्बर को 11 से 5 बजे तक दर्ज कराई जा सकती है। इसके बाद मतदाता सूची पर आपत्तियों की सुनवाई एवं निस्तारण 1 दिसम्बर को 11 से 3 बजे तक किया जाएगा। संशोधन के उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 2 दिसम्बर को 11 बजे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की बिक्री 3 दिसम्बर को 11 बजे से 5 बजे तक होगी। नामांकन 4 दिसम्बर को 11 से 5 बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच 5 दिसम्बर को 11 से 2 बजे तक होगी। ब्रह्मदत्त शर्मा ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 4 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद नामांकन पत्रों पर आपत्तियों का निस्तारण 5 बजे तक होगा। प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 6 बजे तक किया जाएगा। 6 दिसम्बर 11 से 5 बजे तक नाम वापसी होगी। अंतिम प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 7 दिसम्बर को सुबह 11 बजे किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर 11 दिसम्बर को सुबह 9 से 4 बजे तक चुनाव मतदान होगा। उसी दिन गणना 6 बजे शुरू हो जायेगी जो गिनती पूरी होने तक चलती रहेगी। मतगणना संपन्न होने के बाद नये पदाधिकारियों का ऐलान किया जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।