हरिद्वार। भारतीय कुश्ती संघ की और से ग्रेण्ड प्रिक्स नेशनल रैसलिंग चैम्पियनशिप का आयोजन 13 से 15 नवम्बर तक हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में किया जाएगा। प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद ब्रजभूषण के प्रतिनिधि महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सीनियर व अंडर 17 ग्रुप में आयोजित की जा रही चैम्पिनशिप में देश के सभी राज्यों से टीमें प्रतिभाग करेंगी। 13 नवम्बर को प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर ग्रेण्ड प्रिक्स ग्रीको रोमन कुश्ती चैम्पियनिशप, 14 नवम्बर को राष्ट्रीय ग्रेण्ड प्रिक्स फ्री स्टाईल कुश्ती सीनियर वर्ग व अण्डर 17 महिला वर्ग की कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। 15 नवम्बर को राष्ट्रीय महिला ग्रेण्ड प्रिक्स सीनियर वर्ग एवं अंडर 17 पुरूष वर्ग की कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज, हरिद्वार सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक एवं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद ब्रजभूषण प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment