Skip to main content

संत जयराम दास महाराज बने महंत रामदास महाराज के उत्तराधिकारी

 


हरिद्वार। श्री वशिष्ठ आश्रम (दूधाधारी आश्रम) की महंत रामदास महाराज ने संत जयराम दास महाराज को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया है। आश्रम में संत समाज के सानिध्य में संत जयराम दास महाराज को तिलक चादर प्रदान कर उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया। श्री सुदर्शन आश्रम के अध्यक्ष महंत रघुवीर दास महाराज ने संत जयराम दास महाराज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संत समाज को आशा है कि संत जयराम दास महाराज अपनी गुरू महंत रामदास महाराज की शिक्षाओं का अनुकरण करते हुए आश्रम के सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाएंगे और संत महापुरूषों व जरूरतमंदों की सेवा करेंगे। श्री रामानन्दीय वैष्णव मण्डल के अध्यक्ष महंत विष्णुदास महाराज ने कहा कि योग्य गुरू को ही सुयोग्य शिष्य की प्राप्ति होती है। महंत साध्वी रामदास महाराज के शिष्य संत जयराम दास महाराज संत परंपरा का पालन करते हुए सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान देंगे। संत समाज उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। महंत साध्वी रामदास महाराज ने कहा कि संत जयराम दास महाराज शिक्षित व सुयोग्य संत हैं और संत महापुरूषों के आशीर्वाद से आश्रम की गतिविधियों का संचालन करेंगे। विष्णु धाम के परमाध्यक्ष महंत निर्मलदास महाराज ने कहा कि युवा संतों के संचालन में मठ मंदिर उन्नति की और अग्रसर हो रहे हैं। युवा संत जयराम दास महाराज अपने गुरू के बताए मार्ग पर चलते हुए संस्था को ऊंचाईयों की और ले जाएंगे। संत जयराम दास महाराज ने संत समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य गुरूदेव महंत रामदास महाराज से प्राप्त ज्ञान व शिक्षाओं का पालन करते हुए सनातन धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार व लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करना ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर महंत प्रेमदास,महंत जानकीदास,महंत गोविंददास,महंत सूरज दास,महंत प्रह्लाद दास, महंत दुर्गादास,महंत बिहारी शरण,महामण्डलेश्वर लक्ष्मण दास,महंत भरतदास, महंत विमल दास,महंत रामलखन दास,दूधाधारी आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार,उपाध्यक्ष कृष्ण मुराली अग्रवाल, महंत पटवारी दास, महंत रामकुमार दास सहित बड़ी संख्या में संत मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।