Skip to main content

साध्वी शक्ति पुरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर,संतो ने दी शुभकामनाएं


 हरिद्वार। साध्वी शक्ति पुरी को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया है। अखाड़े मे पंच परमेश्वर एवं आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता में आयोजित पट्टाभिषेक समारोह में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज,अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज,वाघम्बरी पीठाधीश्वर श्रीमहंत बलवीर गिरी के सानिध्य में संतों ने तिलक चादर भेंटकर विधि-विधान से साध्वी शक्ति पुरी को निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर पद पर अभिषिक्त किया। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने नवनियुक्त महाण्डलेश्वर साध्वी शक्ति पुरी को शुभकामनाएं दी और मां गंगा मैया से उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि साध्वी शक्तिपुरी विद्वान संत है। वह संत परंपरांओं का पालन करते हुए सनातन धर्म संस्कृति के उत्थान में योगदान करेंगी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि साध्वी शक्तिपुरी के महामंडलेश्वर बनने से धर्म के प्रचार प्रसार में निरंजनी अखाड़े की भूमिका और बड़ी होगी। अखाड़े की महामंडलेश्वर के रूप में साध्वी गिरी अपनी वाणी और उपदेशों से समाज को धर्म के प्रति जागृत कर युवा वर्ग को प्रेरणा देंगी। महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद गिरी एवं महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि नवनियुक्त महामडलेश्वर साध्वी शक्ति पुरी समाज को ज्ञान की प्रेरणा देकर नई दिशा प्रदान करेंगी। निंरंजनी अखाडे के सचिव श्रीमहंत रामरातन गिरी एवं वाघम्बरी पीठाधीश्वर श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कार्यक्रम में आए सभी संतों का स्वागत करते हुए कहा कि महामंडलेश्वर साध्वी शक्ति पुरी निरंजनी अखाड़े की परंपराओं को मजबूत करेंगी। नवनियुक्त महामंडलेश्वर साध्वी शक्ति पुरी ने अखाड़े और संत समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखाड़े द्वारा सौंपी गयी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए सनातन धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार करना ही उनका उद्देश्य है। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महंत दर्शन भारती, महंत बलरात भारती,महंत विज्ञानानन्द,साध्वी राज गिरी,महंत नरेश गिरि,महंत गंगा गिरि, महंत रतन गिरी,महंत राज गिरी,महंत रमेश गिरी,महंत राजेंद्र भारती,महंत बलबीर पुरी,महंत रविपुरी, महंत महेश पुरी,अवंतिकानंद ब्रह्मचारी,आरके शर्मा,प्रदीप शर्मा, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा, ट्रस्टी बिंदु गिरि, ट्रस्टी दिगंबर राजगिरि, श्रीगंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, दिव्य प्रेम सेवा मिशन अध्यक्ष आशीष भैय्या,विकास तिवारी,संजय चतुर्वेदी महंत रमेश गिरि, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल,विशाल गर्ग,मनोज मंत्री,भोला शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।