हरिद्वार। ज्वालापुर इंटर कॉलेज में आयोजित पुस्तक मेले के आखिरी दिन सभी आयु वर्ग के पाठकों ने किताबें खरीदीं। विभिन्न स्टॉल पर लगी अलग-अलग विषयों से संबंधित किताबों में पाठकों ने काफी रुचि दिखाई। मेले में शामिल दिनेश तिवारी ने बताया कि मेले में करीब दर्जन भर प्रमुख प्रकाशक अपनी किताबों के साथ पहुंचे थे। प्रकाशकों ने पाठकों को सभी तरह की किताबों पर विशेष छूट भी दी। राजेश पराशर ने बताया कि पाठकों ने कविता, कहानी और भाषा की किताबों को काफी सराहा है। इस अवसर पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के उत्तराखंड स्टेट हेड शोभन सिंह नेगी, कर्नाटक के स्टेट हेड उमाशंकर पेरी,रिसोर्स पर्सन अरुण नौटियाल,तारेंद्र किशोर,दिनेश तिवारी,मोहम्मद नईम,शिविका,छवि,महिमा और प्रवीण उनियाल आदि मौजूद रहे। इस दौरान नई पीढ़ी को किताबों के प्रति जुड़ाव रखने के लिए प्रेरित किया गया।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment