हरिद्वार। तहसील कार्यालयों में भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की।मंगलवार को आप के हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनिल सती के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे और तहसीलदार कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। इस मौके पर पार्टी की कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा की तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। आम आदमी को अपना कार्य कराने के लिए चक्कर काटने पड़ते हैं। आरोप लगाया कि तहसील से जुड़ा कोई भी काम अधिकारियों की जेब गर्म करने से चुटकी में हल हो जाता है तहसील में तमाम प्रमाण पत्रों से लेकर भूमि संबंधी कार्य होते हैं। आरोप लगाया कि बिना पैसा दिए अधिकारी दस्तावेजों में कमी निकाल कर फाइल दबा देते हैं और जब तक आदमी मजबूर होकर उनकी जेब गर्म नहीं कर देता तब तक उसे परेशान करते रहते हैं। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनिल सती ने कहा की तहसील परिसर भ्रष्टाचार की स्थली बन गई है। यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी विजिलेंस रिश्वत लेकर लेते हुए पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर चुकी है। कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान आशीष गौड,गीता देवी,ममता सिंह,अमनदीप,मयंक गुप्ता ने अपने अपने विचार रखे। प्रदर्शन करने वालों में यशपाल सिंह चौहान,खालिद हसन, भरत कुमार, राकेश लोहाट,विकास कुमार,शाहीन अशरफ,शुभम सैनी,राकेश यादव,गीता देवी,अर्जुन सिंह रोहित सैनी, बॉबी,आकाश कुमार, देवेंद्र सिंह,धीरज, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment