Skip to main content

कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्वालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्वालुओं ने हर की पैड़ी सहित गंगा घाटों पर किया स्नान


 

हरिद्वार। श्रद्धा और आस्था के पर्व कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आज हरिद्वार में हर की पौङी पर गंगा स्नान करने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर की पैड़ी सहित गंगा के विभिन्न घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। गंगा घाटों पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम दिखा। हल्की ठंड के बाद भी गंगा स्नान के लिए बाहरी राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। तड़के से ही लोग हरकी पैड़ी और अन्य गंगा घाटों पर पहुंचने लगे थे। सुबह के समय ठंड होने के बाद भी बड़ी संख्या में लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। मंगलवार को हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद देव दर्शन कर दान पुण्य आदि कर्म भी किए। बडी संख्या में श्रद्वालुओं के आगमन के मददे्नजर अपर रोड बाजार, मोती बाजार, मनसा देवी बाजार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंगलवार को तड़के से ही हर की पौङी पर श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुँचना शुरू हो गये थे। ठंङ होने के बावजूद भी लोगो में स्नान को लेकर भारी उत्साह दिखाई दे रहा था। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से पुण्य मिलते है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि कार्तिक माह को भगवान विष्णु का माह होता है और ऐसे में गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है। मंगलवार को होने वाला कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व वर्ष का आखिरी स्नान है। आज ही वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लग रहा है ,आज दूर दूर से गंगा स्नान कर पुण्य की लालसा और मोक्ष की कामना लिए हुए श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आये हुए है। कार्तिक स्नान पर्व पर गंगा स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व माना जाता है और इसे देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है,मान्यता है कि कार्तिक मास में पढ़ने वाले दिवाली इसको देव दीपावली के रूप में हम लोग मनाते हैं इस दिन इस धरती के ऊपर जितनी भी पवित्र नदिया है उनमें विशेष कुंभ क्षेत्र है देवता भी मानव के रूप में आकर स्नान करते हैं इस दिन स्नान का बहुत अधिक महत्व है। माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने और तुलसी पत्र ,चांदी पात्र दान करने मात्र से ही असीम पुण्य का लाभ मिल जाता है,कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के विशेष प्रबंध किये गए थे। मेला क्षेत्र को 9 जोन तथा 36सैक्टरों में विभाजित कर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया था। भारी भीड़ के कारण  व्यापारियों के चेहरे खुश नजर आए। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण शहर के सभी पार्किंग स्थल वाहनों से खचाखच भर रहे। मजबूरी में कई श्रद्धालुओं को अपने वाहन शहर के अंदर सड़कों के किनारे खड़े करने पड़े। दूसरी ओर गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव होने के कारण गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजे और लंगर लगाए गए। ज्ञानी रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर श्रद्धालुओं को निहाल कर दिया। कार्तिक पूर्णिमा का स्नान तड़के शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ गंगा के घाटों पर स्नान करने वालों की भीड़ भी बढ़ती चली गई। हरकी पैड़ी के साथ ही अन्य घाटों पर भी श्रद्धालु स्नान व पूजा पाठ करते दिखे। हरकी पैड़ी जाने वाले सभी मार्गों पर जगह जगह बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत दिखी। स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय व एसएसपी अजय सिंह हरकी पैड़ी सहित पूरे मेला क्षेत्र के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...