Skip to main content

कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने का कार्य किया-डॉ.संजय पालीवाल


 हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर हमने 22 वर्षों में क्या खोया क्या पाया पर यह विचार गोष्ठी का आयोजन महानगर अध्यक्ष कार्यालय(निकट अशोका टाकीज) पर किया गया। पूर्व राज्य मंत्री डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में पहली निर्वाचित सरकार कांग्रेस की रही इसमें स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 5 वर्षों में विकास की गंगा बहाई उन्होंने 5 वर्षों में पूरे उत्तराखंड में सिडकुल के माध्यम से हजारों फैक्ट्रियां लगाकर उत्तराखंड के बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का कार्य किया। यह कांग्रेस का विकास रहा जो आज भी उन्ही कारखानो के माध्यम से जारी है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड में सड़कों व पुलों का कार्य कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुआ जो कि केंद्र से नियुक्त ठेकेदार द्वारा भाग जाने तथा केंद्र द्वारा पैसा ना देने के कारण गति ना पकड़ सका जो अब जाकर पूरा हुआ। परंतु भाजपा ने ऐसा कोई कार्य नहीं किया जो उत्तराखंड के विकास की किरण कहीं नजर आती हो। पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी,रानीपुर विधानसभा प्रत्याशी रहे राजवीर चौहान,प्रदेश महासचिव नईम कुरैशी ने कहा कि भाजपा राज में उत्तराखंड विकास चौपट हुआ है। महिलाओं पर अत्याचार का ग्राफ प्रतिदिन बढ़ रहा है। जिसमें अंकिता भंडारी हत्याकांड में हो रही लीपापोती मुख्य है। प्रत्येक महिला उत्पीड़न के पीछे किसी न किसी भाजपा पदाधिकारी का हाथ होता है आंकड़े बताते हैं। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा,प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर,प्रदेश सचिव बी एस तेजियान,पूर्व युवा अध्यक्ष रविश भटीजा ने कहा कि आज भाजपा राज में उत्तराखंड में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है प्रतिदिन रिश्वत लेते अधिकारी ,कर्मचारी पकड़े जा रहे हैं, भाजपा का शासन प्रशासन बेलगाम हो गया है। ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि जो रिश्वत लेते पकड़े जा रहे हैं वह कुछ समय बाद पुनःवापस अपनी सीट पर बैठे दिख रहे हैं इससे बड़ा प्रमाण भ्रष्टाचार का और क्या हो सकता है। कार्यक्रम में चौधरी बलजीत सिंह,कैलाश प्रधान,पूर्व सभासद संजय शर्मा, यशवंत सैनी,शुभम अग्रवाल,शैलेंद्र सिंह, पार्षद सोहेल अख्तर, पार्षद तहसीनअंसारी,पार्षद जफर अब्बासी,जिला महासचिव दिनेश पुंडीर,पार्षद शहिबुद्दीन,इंआकाश बिरला,शुभम जोशी,नवेज अंसारी,सुनील कुमार अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ,सीपी सिंह,सत्येंद्र वशिष्ठ,वसीम सलमानी ,हरद्वारी लाल,दिव्यांश अग्रवाल,बृजमोहन बड्थवाल,अशोक उपाध्याय,रईस अब्बासी,मुशर्रत आजम ,विरेंद्र भारद्वाज,जगदीश प्रसाद,महेंद्र गुप्ता,सतीश दुबे,राजेश चौहान,अजय दास महाराज ,अभिषेक कुमार,मोहन राणा,योगेंद्र राणा,राजेंद्र श्रीवास्तव,रचित अग्रवाल,विजय पटेल ,सत्येंद्र वर्मा,सत्यपाल शास्त्री,जितेंद्र चौधरी,संदीप कुमार,लव चौहान,महबूब खान,अमन अंसारी,ओम प्रकाश शर्मा,हरजीत सिंह,नीटू कुमार आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।