हरिद्वार। भारतीय कुश्ती संघ की और से ग्रेण्ड प्रिक्स नेशनल रैसलिंग चैम्पियनशिप का आयोजन 13 से 15 नवम्बर तक हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में किया जाएगा। प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष एवं उत्तराखण्ड कुश्ती संघ के महासचिव डा.एसपी देशवाल ने बताया कि सीनियर व अंडर 17 ग्रुप में आयोजित की जा रही चैम्पिनशिप में देश के विभिन्न राज्यों की टीमों के 1200 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। रविवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद ब्रजभूषण सिंह करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 10 वेट गु्रप में किया जाएगा। रविवार को ग्रेण्ड प्रिक्स ग्रीको रोमन कुश्ती चैम्पियनिशप, 14 नवम्बर को राष्ट्रीय ग्रेण्ड प्रिक्स फ्री स्टाईल कुश्ती सीनियर वर्ग व अण्डर 17 महिला वर्ग की कुश्ती आयोजित की जाएगी। 15 नवम्बर को राष्ट्रीय महिला ग्रेण्ड प्रिक्स सीनियर वर्ग एवं अंडर 17 पुरूष वर्ग की कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। डा.एसपी देशवाल ने बताया कि हरिद्वार में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन से उत्तराखण्ड के युवाओं में कुश्ती के प्रति रूचि बढ़ेगी। कुश्ती शरीर को फिट रखने का सशक्त माध्यम है। शरीर रोगमुक्त रहता है। इस दौरान महेद्र त्रिपाठी, मेरठ कुश्ती संघ के अध्यक्ष बालेंद्र, अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच गजेंद्र पहलवान, बागपत कुश्ती संघ के अध्यक्ष भूपेश राणा, डा.ललित कुमार, राहुल शर्मा, दुर्गेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment