Skip to main content

गायत्री विद्यापीठ का वार्षिकोत्सव का समापन

 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थयों ने दिया जागरूकता का सन्देश,विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ, 


हरिद्वार। गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज का दो दिवसीय 42वाँ वार्षिकोत्सव का मनमोहक    सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गायत्री विद्यापीठ के अभिभावक एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ.प्रणव पण्ड्या ने बच्चों के उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने वार्षिकोत्सव में भागीदारी कर रहे सभी बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संस्कारवान श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यापीठ परिवार को दिये अपने संदेश में संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि बाल्यावस्था जीवन को गढ़ने और सँवारने का सर्वोत्तम समय है। इस दौरान परिवार ही नहीं, समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण की भी नींव रखी जाती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कु. स्तुति, एकता एवं सृष्टि की ग्रुप द्वारा प्रस्तुत बासुरी कृष्ण की बाजे प्रेम से राधा नाचे रे गीत के माध्यम से हरिद्वार में वृन्दावन का दर्शन कराते हुए श्रीकृष्ण लीला की सुन्दर प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विद्यार्थियों के उत्साह को बढ़ाया। देवभूमि की  गढ़वाली समूह नृत्य में योगेश्वरी, सहज एवं आशा की टीम ने सभी को देवभूमि की संस्कृति से रूबरू कराया। स्वच्छ भारत विषय पर एकांकी प्रस्तुत करते हुए कृपा एवं संस्कार की टीम ने विकसित व सभ्य भारत बनने की दिशा में स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। तो वहीं सिद्धार्थ, उद्भव, आदित्य की अगुवाई में बच्चों ने जल बचाने के विविध उपायों पर लघुनाटिका का मंचन किया। इस दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चों की मनमोहक नृत्य ने उपस्थित लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यापीठ प्रबंध मण्डल की प्रमुख श्रीमती शेफाली पण्ड्या ने सभी आभार प्रकट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन शेव्या, हरवंश, अंशिका ने किया। प्रधानाचार्य सीताराम सिन्हा ने बताया कि खेल महोत्सव में नींबू दौड़, स्कूल के लिए तैयार होना, बोतल में पानी भरना, बतख दौड़, मेढ़क दौड़, रिले दौड़, गायत्री मंत्र लेखन, भारत का नक्शा पहचाना आदि प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपना कौशल दिखाया। बच्चे गिरते रहे, पर जोश में कमी आने नहीं दी और उन्होंने अपने लक्ष्य तक पहुँचकर ही दम लिया। विभिन्न खेलों के विजयी बच्चों को विद्यापीठ व्यवस्था मण्डल की प्रमुख श्रीमती शेफाली पण्ड्या, प्रधानाचार्य श्री सीताराम सिन्हा आदि ने पुरस्कृत किया। समापन अवसर पर विद्यापीठ के समस्त शिक्षक व कर्मचारी एवं शांतिकुंज, हरिपुर कलॉ, हरिद्वार, भोपतवाला के छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।